गंभीर बीमारी से घिरे रेलकर्मियों को फौरन अनफिट किया जाए: मुख्य चिकित्सा निदेशक

City: Dhanbad | Date: 09/12/2018
1261

गंभीर बीमारी से घिरे रेलकर्मियों को फौरन अनफिट किया जाए। यह आदेश पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य चिकित्सा निदेशक (सीएमडी) डॉ. आरसी त्रिवेदी ने मंडल रेल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड में जाकर कई मरीजों से भी बातचीत की। सीएमडी ने मंडल अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में कई नई मशीनों को लगाने का निर्देश दिया। साथ ही स्थानीय स्तर पर दवाओं की खरीद का बजट बढ़ाने के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने रेलवे अस्तपाल की साफ-सफाई पर संतोष जताया। सीएमडी ने रिटायर रेलकर्मियों के लिए शुरू किए गए स्पेशलिस्ट क्लिनिक की सराहना की। पूर्व मध्य रेलवे में सेवानिवृत कर्मियों के लिए धनबाद में इस तरह का पहला क्लिनिक खोला गया है। निदेशक ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से चिकित्सकीय सुविधाओं के संबंध में उनका अनुभव पूछा और जरूरी सुधार के निर्देश दिए। डॉ त्रिवेदी ने अस्पताल के डाक्टरों के साथ बैठक कर सेवाओं की समीक्षा की।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026