होटल व्यवसाई से रंगदारी मांगने वाले दो अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

City: Dhanbad | Date: 04/12/2018
1264

धनबाद बैंक मोड़ के एक प्रतिष्ठित होटल व्यवसायी से रंगदारी मांगने वाले दो अपराध कर्मियों को पुलिस ने 48 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी पूर्व के कई कांडों में संलिप्त रहे हैं।इस संबंध में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन कर वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने बताया कि 2 दिसंबर को बैंक मोड़ के एक प्रतिष्ठित होटल व्यवसाई के मोबाइल पर फोन कर अपराधकर्मियों ने रंगदारी की मांग की थी। रंगदारी नहीं देने पर बुरे परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी। इस संबंध में बैंक मोड़ थाना में 3 दिसंबर को मामला दर्ज किया गया।

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम में पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था मुकेश कुमार, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी बैंक मोड़ शमीम अहमद, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी झरिया रणधीर सिंह, तकनीकी शाखा के राधा कुमार एवं एसओजी की टीम शामिल थी। टीम ने विभिन्न जगहों पर छापामारी कर कांड में संलिप्त गणेश कुमार जैयसवारा तथा निपु कुमार बाउरी, दोनों 2 नंबर चानक, झरिया थाना के रहने वाले, को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल (0315 बोर), एक गोली, घटना में प्रयुक्त मोबाइल एवं सिम कार्ड, 1 पल्सर मोटरसाइकिल जेएच 10बी.एफ. 7784 बरामद किया गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गणेश विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। उस पर झरिया थाना में पूर्व से ही कांड अंकित है।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026