अंतर्राष्ट्रीय विकलांगता दिवस के अवसर पर पहला कदम के दिव्यांग बच्चों ने निकाली जागरुकता रैली

City: Dhanbad | Date: 03/12/2018
1260

दिनांक 3 दिसम्बर 2018 सोमवार के दिन नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित दिव्यांग बच्चों की स्कूल पहला कदम के दिव्यांग बच्चों ने पहला कदम स्कूल धनसार से बैंक मोङ चौक तक "जागरुकता रैली " का आयोजन किया।इस रैली में लगभग 100 से भी अधिक बच्चे,शिक्षकों तथा अभिभावकों ने हिस्सा लिया ।आयोजन के मुख्य अतिथि बैंक मोङ थाना प्रभारी माननीय शमीम अहमद जी ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया । शमीम अहमद ने पहला कदम के कार्यो की भरपूर प्रशंशा की । मूक एवं बधिर बच्चों ने गणेश वंदना की सुंदर प्रस्तुति की ।तत्पश्चात खुशबू कुमारी ने साइन लेंग्वेज में आज के दिन की स्पीच दी।मौके पर शक्ति मंदिर के अध्यक्ष ऐस.पी.सौंधी,सोमनाथ प्रुथी तथा व्यवसायी राकेश कुमार आनंद उपस्थित हुए ।बच्चों ने जागरुकता रैली के माध्यम से अपने अस्तित्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कई नारे लगाए।

विकलांगता अभिशाप नही है, हम भी हैं आप से ,हमें मौका तो दिजीए। इत्यादि नारों से बच्चों ने अपने अधिकारों की अभिव्यक्ति की ।आज के आयोजन में पुलिस प्रशासन का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ ।इस हेतु पहला कदम परिवार आभार व्यक्त करता है।दिव्यांग बच्चों के अधिकारों को लेकर जागरुक अभिभावकों ने तत्परता से रैली में हिस्सा लिया।आज उपस्थित सभी गणमान्य अतिथिगण ने अपना पूर्ण सहयोग देते हुए इस आयोजन को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता प्रदान की ।पहला कदम की संस्थापिका श्रीमती अनीता अग्रवाल जी तथा प्राचार्या श्रीमती पिंकी शर्मा जी के दिशा-निर्देश से पूरी टीम ने अपना सक्रीय योगदान दिया।तथा बच्चों को स्वल्पाहार वितरित किया गया।पहला कदम के निरंतर बढ़ते क़दम निश्चित ही यथाशीघ्र दिव्यांगो का भविष्य संवारने में सहायक होंगे।

 

 

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026