नक्सलियों की मौजूदगी की भ्रांति फैलाकर, निर्दोष गरीब ग्रामीणों को तंग कर रही पुलिस : राजकिशोर महतो

City: Dhanbad | Date: 29/11/2018
1261

धनबाद : टुंडी विधायक राजकिशोर महतो ने स्थानीय पुलिस को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि प्रशासन नक्सलियों की मौजूदगी की भ्रांति फैलाकर यहां के गरीबों पर जुल्म ढा रहा है। पिछले चार साल के मेरे कार्यकाल में टुंडी, पूर्वी टुंडी में एक भी नक्सली घटना नहीं हुई। लेकिन पुलिस निर्दोष गरीब ग्रामीणों को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए तरह-तरह का हथकंडा अपनाकर लोगों को परेशान कर रही है।

वे गुरुवार को पश्चिमी टुंडी की मनियाडीह पंचायत के शीतलपुर में अहरा तालाब जीर्णोद्वार कार्य के शिलान्यास के लिए पहुंचे थे। शिलान्यास में उप प्रमुख भवानी भी साथ थीं। प्रशासन के खिलाफ हमले को तेज करते हुए कहा कि ग्रामीणों द्वारा चंदा मांगने को पुलिस लेवी बताती है। जबकि मनियाडीह में पुलिस खुद मंदिर निर्माण के नाम पर उगाही कर रही है। प्रशासनिक अफसरों की मनमानी भी चरम पर है। ऐसे में यहां के लोग प्रशासन से क्या उम्मीद रखें। आज यहां की स्थिति इतनी भयावह हो रही है कि ग्रामीण स्वतंत्र रूप से कहीं अपनी बात रखने से कतराते हैं।

एक हजार किसानों को होगा फायदा

तालाब जीर्णोद्धार पर कहा कि लघु सिंचाई विभाग ने इसके लिए 38 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। विधायक ने कहा कि तालाब की मिट्टी की खुदाई होने से एक हजार किसानों को फायदा होगा। 200 एकड़ भूमि में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। टुंडी विधानसभा क्षेत्र में लगभग पांच करोड़ की लागत से एक पखवारे के अंदर 15 तालाबों का जीर्णोद्धार कार्य शुरू होगा।

मौके पर जिला विधायक प्रतिनिधि हलधर महतो, उप प्रमुख भवानी देवी, जिप सदस्य रायमुनि देवी, संवेदक राजेंद्र मोदी, सुशील जैन, दिनेश राय, काली चरण महतो, मंगल प्रसाद महतो, नवल किशोर चौधरी, रामेश्वर बास्की, बंशीधर दां, परेश सेन, मैनेजर हेम्ब्रम, संतोष चौधरी,धनंजय सेन, जयप्रकाश दां आदि थे।

 

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026