धनबाद पीएमसीएच में एमबीबीएस की घटाई गयी 50 सीटें जल्द बढ़ेगी : स्वास्थ्य मंत्री

City: Dhanbad | Date: 18/03/2018
1262

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी बराकर की एक बैठक में भाग लेकर रविवार की शाम धनबाद सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पीएमसीएच में एमबीबीएस की घटाई गयी 50 सीटों को वापस लाने की दिशा में प्रयास जारी है। एमसीआई ने डॉक्टरों की कमी समेत अन्य कमियों के आधार पर सीटें घटाकर 100 से 50 कर दी थी। सरकार के स्तर से डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। जल्द डॉक्टरों के खाली पद भर दिए जाएंगे ताकि एमसीआई से पीएमसीएच के लिए 100 सीटें ली जा सके। स्वास्थ्य मंत्री ने 10 वर्षों से बन रहे धनबाद सदर अस्पताल को भी जल्द चालू कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस दिशा में सरकार गंभीर है। भवन जल्द विभाग को हैंडओवर किया जाएगा। वहीँ सेवा से हटायी गईं नगर निगम क्षेत्र की सहिया साथियों ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की। सहिया साथियों ने मंत्री से सेवा पुन: बहाल कराने का आग्रह किया है और मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा। 

 

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026