विदेशी रेसलर को चैलेंज देना राखी सावंत को पड़ा भारी, अस्पताल में भर्ती

Date: 12/11/2018
1132

पंचकूला के सेक्टर 3 स्थित ताऊ देवी लाल खेल परिसर में आयोजित सीडब्ल्यूई के बैनर तले रेसलिंग की बिग फाइट में अभिनेत्री राखी सावंत को एक विदेश महिला को चैलेंज देना भारी पड़ गया। विदेशी महिला रेसलर ने राखी सावंत को रिंग में उठा-उठाकर पटका, जिससे उन्हें चोट आ गई। राखी सावंत को अस्पताल ले जाया गया है।

रविवार को बिग फाइट के दौरान महिला रेसलरों के भी मुकाबले रखे गए थे। विदेशी महिला रेसलर रैवल ने फाइट जीतने के बाद ओपन चैलेंज देते हुए कहा कि यदि किसी भी भारतीय महिला में दम है तो मुझसे आकर लड़े, लेकिन कोई महिला तैयार नहीं हुई। इसके बाद राखी सावंत स्टेज पर आ गई और महिला रेसलर को चैलेंज देते हुए कहा कि यदि उसमें दम है तो उसके जैसा डांस करके दिखाए। इसके बाद दोनों के बीच मुकाबला शुरू हो गया।

राखी सावंत का डांस देख लोग हूटिंग करने लगे। इस दौरान राखी सावंत राइवल को चिढ़ाती हुई नजर आईं, जिससे वह गुस्से में आ गई और उसने राखी सावंत को उठा कर पटक दिया। इसके बाद राखी सावंत दर्द से कराहने लगी। तभी बाउंसर रिंग के अंदर आ गए और उन्होंने तुरंत राखी सावंत को उठाया। राखी ने आयोजकों को बताया कि उसकी पीठ और पेट में काफी दर्द हो रहा, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

More News

national news in hindi
संगीत के स्वर्णिम युग का अंत: सुरों की मल्लिका आशा भोंसले का 92 वर्ष की आयु में निधन, शोक ...
तिथि : 12/04/2026
national news in hindi
धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड धमाका: 10 दिनों में 1250 करोड़ पार तोड़ा ररर और KGF 2 का रिकॉर्ड
तिथि : 29/03/2016
national news in hindi
हनी सिंह ने बादशाह और रफ्तार पर तंज कसा, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू
तिथि : 28/02/2025
national news in hindi
रणवीर के अश्लील कमेंट पर भड़के जावेद अख्तर और मुकेश खन्ना
तिथि : 11/02/2025
national news in hindi
सारा अली खान ने बसंत पंचमी से पहले की देवघर के बाबा मंदिर में पूजा
तिथि : 02/02/2025
national news in hindi
भोजपुरी अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे का शव होटल में फंदे से लटकता मिला
तिथि : 26/03/2023
national news in hindi
माधुरी दीक्षित की मां का हुआ निधन, मुंबई के वर्ली में होगा अंतिम संस्कार
तिथि : 12/03/2023
national news in hindi
उर्फी जावेद ने पहनी बांस की टोकरी से बनी ड्रेस, यूजर ने पूछा- आपका टेलर कौन है
तिथि : 12/03/2023
national news in hindi
कुछ भी संदेहास्पद नहीं, बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक की मौत को लेकर दिल्ली पुलिस...
तिथि : 11/03/2023
national news in hindi
टूट गया भाभी जी घर पर है की अंगूरी भाभी का 19 साल का रिश्ता, पति से अलग हुईं एक्ट्रेस शुभा...
तिथि : 09/03/2023