अभिनेत्री रीता भादुड़ी अब हमारे बीच नहीं रही

Date: 17/07/2018
1128

फिल्‍म और टीवी जगत से एक बुरी खबर आई हैं. दिग्‍गज अभिनेत्री रीता भादुड़ी अब हमारे बीच नहीं रहीं. निमकी मुखियामें दादी के किरदार से घर-घर में मशहूर हुई जानीमानी अदाकारा का निधन 17जुलाई को सुबह हो गया. वे 62साल की थीं. अभिनेता शिशिर शर्मा ने फेसबुक पर पोस्ट कर उनके निधन की जानकारी दी है.  शिशिर शर्मा अपने लिखा,हमें यह बताते हुए काफी दुख हो रहा है कि रीता भादुड़ी अब हमारे बीच नहीं रहीं. उनका अंतिम संस्‍कार 17जुलाई को दोपहर 12बजे अंधेरी ईस्‍ट, क्रिमेशन ग्राउंड, पारसी वाडा रोड मुंबई में किया जायेगा. हमें काफी दुख है कि हमने एक शानदार इंसान को हमारे बीच से खो दिया... हम सबके लिए वह एक मां की तरह थीं. हम आपको बहुत मिस करेंगे मां. एक एंटरेटेनमेंट पोर्टल के मुताबिक, रीता भादुड़ी किडनी की समस्‍या से जूझ रहे हैं. बताया जा रहा है कि पिछले 10दिनों से वह अस्‍पताल में भर्ती थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले दिनों रीता भादुड़ी की सेहत में गिरावट आई थी. उनकी किडनी में समस्‍या बताई गई थी, जिसकी वजह से उन्‍हें हर दूसरे दिन डायलिसि‍स के लिए जाना पड़ता था. खराब सेहत के बावजूद रीता अपनी शूटिंग को पूरी कर रही थीं. जब भी उन्‍हें खाली समय मिलता वे सेट पर ही आराम करती थीं. रीता हालिया शो निमकी मुखिया के अलावा कुमकुम, छोटी बहू, हसरतें और अमानतें जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं. उन्‍होंने टीवी सीरीयलों के अलावा घर हो तो ऐसा, बेटा, लव, रंग, तमन्‍ना, अनुरोध, फूलन देवी, दलाल और मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं जैसी कई फिल्‍मों में काम किया है.

More News

national news in hindi
संगीत के स्वर्णिम युग का अंत: सुरों की मल्लिका आशा भोंसले का 92 वर्ष की आयु में निधन, शोक ...
तिथि : 12/04/2026
national news in hindi
धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड धमाका: 10 दिनों में 1250 करोड़ पार तोड़ा ररर और KGF 2 का रिकॉर्ड
तिथि : 29/03/2016
national news in hindi
हनी सिंह ने बादशाह और रफ्तार पर तंज कसा, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू
तिथि : 28/02/2025
national news in hindi
रणवीर के अश्लील कमेंट पर भड़के जावेद अख्तर और मुकेश खन्ना
तिथि : 11/02/2025
national news in hindi
सारा अली खान ने बसंत पंचमी से पहले की देवघर के बाबा मंदिर में पूजा
तिथि : 02/02/2025
national news in hindi
भोजपुरी अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे का शव होटल में फंदे से लटकता मिला
तिथि : 26/03/2023
national news in hindi
माधुरी दीक्षित की मां का हुआ निधन, मुंबई के वर्ली में होगा अंतिम संस्कार
तिथि : 12/03/2023
national news in hindi
उर्फी जावेद ने पहनी बांस की टोकरी से बनी ड्रेस, यूजर ने पूछा- आपका टेलर कौन है
तिथि : 12/03/2023
national news in hindi
कुछ भी संदेहास्पद नहीं, बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक की मौत को लेकर दिल्ली पुलिस...
तिथि : 11/03/2023
national news in hindi
टूट गया भाभी जी घर पर है की अंगूरी भाभी का 19 साल का रिश्ता, पति से अलग हुईं एक्ट्रेस शुभा...
तिथि : 09/03/2023