लंबे समय के बाद इस फिल्म में नजर आएगी अजय- काजोल की जोड़ी

Date: 18/05/2018
1125

अजय देवगन और काजोल की जोड़ी एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। खबर है कि बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिए मशहूर काजोल अपने पति अजय देवगन की फिल्म में काम करती नजर आ सकती है। काजोल पिछली बार तमिल फिल्म 'वीआइपी' में धनुष के साथ नजर आई थीं।

इससे पहले वह रोहित शेट्टी की फिल्म दिलवालेमें शाहरुख खान के साथ दिखाई दी थीं। अब काजोल ने निर्देशक प्रदीप सरकार की फिल्म ईलासाइन की है। प्रदीप सरकार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को अजय देवगन बना रहे हैं। काफी समय के बाद काजोल और अजय देवगन किसी एक प्रोजेक्ट से जुड़ रहे हैं। हालांकि अजय फिल्म में अभिनय नहीं कर रहे हैं। यह फिल्म इस साल 14 सितंबर को रिलीज़ होगी।काजोल की यह फिल्म निर्देशक आनंद गांधी के गुजराती प्ले बेटा कागड़ोपर आधारित है। फिल्म में काजोल एक सिंगल मदर की भूमिका निभाएंगी। अजय देवगन को ईलाकी कहानी और गुजराती प्ले इतना ज्यादा पसंद आया कि उन्होंने इस फिल्म को खुद ही निर्मित करने का फैसला कर लिया। ईलामें अजय के लायक कोई रोल नहीं था इसलिए उन्होंने यह कहानी काजोल को सुनाई। कहानी सुनते ही काजोल बेहद प्रभावित हो गईं और फिल्म की मुख्य भूमिका करने के लिए तैयार भी हो गईं। 

बता दें कि इस फिल्म में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले ऋद्धि सेन भी फिल्म में अभिनय कर रहे हैं। फिल्म में वह काजोल के बेटे की भूमिका में दिखेंगे और नेहा धूपिया ड्रामा ट्रेनर का किरदार निभाती दिखेंगी।  फिल्म का निर्माण अजय देवगन और जयंतीलाल गड़ा (पेन इंडिया लिमिटेड) ने किया है।बता दें कि  इंद्र कुमार की सीक्वल फिल्म टोटल धमालमें अजय देवगन, अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 7 दिसंबर 2018 को रिलीज हो जाएगी। इसके अलावा अजय ने तानाजीकी घोषणा भी की है।

More News

national news in hindi
संगीत के स्वर्णिम युग का अंत: सुरों की मल्लिका आशा भोंसले का 92 वर्ष की आयु में निधन, शोक ...
तिथि : 12/04/2026
national news in hindi
धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड धमाका: 10 दिनों में 1250 करोड़ पार तोड़ा ररर और KGF 2 का रिकॉर्ड
तिथि : 29/03/2016
national news in hindi
हनी सिंह ने बादशाह और रफ्तार पर तंज कसा, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू
तिथि : 28/02/2025
national news in hindi
रणवीर के अश्लील कमेंट पर भड़के जावेद अख्तर और मुकेश खन्ना
तिथि : 11/02/2025
national news in hindi
सारा अली खान ने बसंत पंचमी से पहले की देवघर के बाबा मंदिर में पूजा
तिथि : 02/02/2025
national news in hindi
भोजपुरी अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे का शव होटल में फंदे से लटकता मिला
तिथि : 26/03/2023
national news in hindi
माधुरी दीक्षित की मां का हुआ निधन, मुंबई के वर्ली में होगा अंतिम संस्कार
तिथि : 12/03/2023
national news in hindi
उर्फी जावेद ने पहनी बांस की टोकरी से बनी ड्रेस, यूजर ने पूछा- आपका टेलर कौन है
तिथि : 12/03/2023
national news in hindi
कुछ भी संदेहास्पद नहीं, बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक की मौत को लेकर दिल्ली पुलिस...
तिथि : 11/03/2023
national news in hindi
टूट गया भाभी जी घर पर है की अंगूरी भाभी का 19 साल का रिश्ता, पति से अलग हुईं एक्ट्रेस शुभा...
तिथि : 09/03/2023