दीपवीर के रिसेप्शन में पुरे परिवार संग पहुंचे मुकेश अंबानी से फोटोग्राफर ने कहा, सर जियो नहीं चल रहा

Date: 03/12/2018
1144

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मुंबई में 1 दिसंबर को रिसेप्शन पार्टी रखी थी। इसमें फिल्म इंडस्ट्री के सितारों के साथ ही कई दिग्गज हस्तियां भी शामिल हुईं। देश के सबसे अमीर बिजनस टायकून मुकेश अंबानीअपने पूरे परिवार और होने वाली बहुओं के साथ इस पार्टी में शरीक हुए। इस दौरान उन्हें अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा। 

दरअसल, जब पूरा परिवार दीपवीर की रिसेप्शन पार्टी में आए फोटोग्राफरके लिए पोज दे रहे थे उसी दौरान एक फटॉग्रफर ने मुकेश अंबानी से चिल्लाकर कहा, 'सर, जियो नहीं चल रहा है।' यह सुन वहां मौजूद अन्य फोटोग्राफरहंसने लगे, वहीं ईशा अंबानी और होने वाली बहुएं श्लोका व राधिका मुकेश अंबानी की ओर मुड़कर देखने लगीं। हालांकि, वह बस मुस्कुराते रहे। पूरी फैमिली अपने चेहरे पर स्माइल बरकरार रखते हुए कैमरे के लिए पोज देती रही। इस दौरान जब संजय दत्त वहां आए तो मुकेश अंबानी ने आगे बढ़कर उनका स्वागत किया। संजय पूरे अंबानी परिवार से हंसते हुए मिले। फोटोग्राफर्स मुकेश अंबानी और संजय दत्त की साथ में फोटो मांगते दिखे, लेकिन अंबानी परिवार वहां से मुस्कुराते हुए चला गया। इस पूरी घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिस पर लोग कई तरह के कॉमेंट्स कर रहे हैं। 
बता दें कि, रिलायंस जियो भारत की एक मोबाइल टेलीफोन, ब्रॉडबैंड और डिजिटल सेवाएं देने वाली कंपनी है। यह रिलायंस इंडस्ट्री की सब्सिडियरी कंपनी है। मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन और एमडी हैं, वहीं उनके बड़े बेटे आकाश अंबानी जियो के चीफ ऑफ स्ट्रैटिजी हैं।

More News

national news in hindi
संगीत के स्वर्णिम युग का अंत: सुरों की मल्लिका आशा भोंसले का 92 वर्ष की आयु में निधन, शोक ...
तिथि : 12/04/2026
national news in hindi
धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड धमाका: 10 दिनों में 1250 करोड़ पार तोड़ा ररर और KGF 2 का रिकॉर्ड
तिथि : 29/03/2016
national news in hindi
हनी सिंह ने बादशाह और रफ्तार पर तंज कसा, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू
तिथि : 28/02/2025
national news in hindi
रणवीर के अश्लील कमेंट पर भड़के जावेद अख्तर और मुकेश खन्ना
तिथि : 11/02/2025
national news in hindi
सारा अली खान ने बसंत पंचमी से पहले की देवघर के बाबा मंदिर में पूजा
तिथि : 02/02/2025
national news in hindi
भोजपुरी अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे का शव होटल में फंदे से लटकता मिला
तिथि : 26/03/2023
national news in hindi
माधुरी दीक्षित की मां का हुआ निधन, मुंबई के वर्ली में होगा अंतिम संस्कार
तिथि : 12/03/2023
national news in hindi
उर्फी जावेद ने पहनी बांस की टोकरी से बनी ड्रेस, यूजर ने पूछा- आपका टेलर कौन है
तिथि : 12/03/2023
national news in hindi
कुछ भी संदेहास्पद नहीं, बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक की मौत को लेकर दिल्ली पुलिस...
तिथि : 11/03/2023
national news in hindi
टूट गया भाभी जी घर पर है की अंगूरी भाभी का 19 साल का रिश्ता, पति से अलग हुईं एक्ट्रेस शुभा...
तिथि : 09/03/2023