टुंडी के घोर नक्सल प्रभावित इलाके में पहुंचे एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

City: Dhanbad | Date: 25/11/2018
1261

धनबाद/टुंडी- एसएसपी कौशल किशोर एवं ग्रामीण एसपी अमन कुमार ने रविवार को पश्चिमी टुंडी घोर नक्सल प्रभावित इलाके स्थित मनियाडीह गांव के 154 बटालियन सीआरपीएफ पुलिस कैंप का दौरा कर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नक्सल गतिविधियों एवं क्षेत्र के भौगोलिक स्थिति की जानकारी लेकर सुरक्षा संबंधी दिशा निर्देश दिए। पश्चिमी टुंडी से लौटने के क्रम में टुंडी थाना का भी जायजा लिया। उनके साथ मनियाडीह थाना प्रभारी संजय नाथ साह टुंडी थानेदार केश्वर साहू आदि थे।

इधर, ग्रामीण एसपी अमन कुमार ने रविवार की संध्या चिरकुंडा, निरसा व टुंडी थाने का निरीक्षण किया। ग्रामीण एसपी अमन कुमार ने निरसा व चिरकुंडा थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विधि व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के साथ ही थानों में लंबित पड़े मामलों के निपटारे का निर्देश दिया। चिरकुंडा जाने के क्रम में कुमारधुबी रेलवे अंडर पुल में लगे जाम के संबंध में भी जानकारी ली। निरसा व चिरकुंडा थाने में पदस्थापित पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026