पुलिस पर चोर पड़ रहे भारी, आए दिन चोरी की घटनाएं से सुदामडीह और कुमारधुबी में लोगों की नींद हराम

City: Dhanbad | Date: 12/11/2018
1260

धनबाद। जिले में चोर पुलिस पर भारी पड़ रहे हैं। आए दिन चोरी की घटनाएं घट रही है। इससे आम लोगों की नींद हराम है। रविवार की रात भी कुमारधुबी और सुदामडीह थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं घटी।
चोरों ने रविवार की रात कुमारधुबी ओपी क्षेत्र से शिवलीबाड़ी पूरब पंचायत दरमियानी मोहल्ला निवासी गुलजार आलम उर्फ गुल्लू के घर के दरवाजे का ताला तोड़ 70,000 नगद व लगभग छह भरी सोने चेन चुरा ली। इस मामले में कुमारधुबी में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दूसरी घटना सुदामडीह थाना क्षेत्र के लोको बाजार में घटी। सुरेंद्र ठाकुर के घर का ताला तोड़ लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। चोर अपने साथ नगदी और कीमती सामान ले उड़ें। सुरेंद्र की लोको बाजार में सैलून है। रविवार की रात उसकी पत्नी और बेटी घर में ताला लगाकर लोकाबाजार गई थी। इसी बीच चोरों ने अपना काम किया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर चोरों को पकड़ने की कवायद कर रही है।
जिले में आए दिन चोरी की घटनाएं घट रही है लेकिन पुलिस चोरों को पकड़ने में विफल साबित हो रही है। ज्यादातर घटनाओं में तो मामले ही नहीं दर्ज होते हैं।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026