समाधान संस्था ने मनाया अपना सातवां वर्षगांठ

City: Dhanbad | Date: 11/11/2018
1261

समाधान शिक्षा दान की नई पाठशाला दिनांक 11 नवंबर 2018 दिन रविवार आज समाधान संस्था द्वारा अपने सातवें वर्षगांठ शहीद हीरा झा संस्कारशाला में केक काटकर मनाया। जिसमें  अतिथि के रूप में डॉक्टर ओपी अगरवाल,गुरमीत सिंह डांग मौजूद रहे।

आज ही के दिन  2011 से समाधान संस्था के शुरुआत हुई थी। इसकी शुरुआत एक बच्चे को निशुल्क पढ़ा कर चंदन सिंह द्वारा की गई थी। वहीँ आज के तारीख में इस संस्था में तकरीबन 3500 से 4000 गरीब और जरूरतमंद बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। और वह भी निशुल्क संस्था में लगभग 250 से 300 स्वयंसेवक निस्वार्थ भाव से बच्चों को निशुल्क शिक्षा दे रहे हैं। समाधान संस्था दो संस्कारशाला शहीद हीरा झा संस्कारशाला झरिया और शहीद शशिकांत पांडे संस्कारशाला धनबाद एक कंप्यूटर सेंटर झरिया में एक लाइब्रेरी बैंक मोड धनबाद में और एक निशुल्क रेलवे बैंकिंग एसएससी सरकारी नौकरी की तैयारी हेतु नौकरी 24 धनबाद में चला रही है। इसके साथ समाधान संस्था ने हाल ही में ऐश्वर्या सैनिक किड्स के नाम से एक और नया स्कूल सरायढेला धनबाद में चला रही है। समाधान संस्था का आगे का लक्ष्य निशुल्क सीबीएसई विद्यालय और निशुल्क महाविद्यालय इत्यादि का है। इस लक्ष्य को समाधान संस्था बहुत ही जल्द पूरा करेगी। आज के इस कार्यक्रम में समाधान के संचालक चंदन सिंह समेत 40 स्वयंसेवक रविंद्र, अविनाश, बिट्टू, सहनवाज, नैतिक, रोशन, कुशाल, विनोद, विशाल, सौरभ, अभिषेक, साहिल, दीपा, आपदा, स्नेहा, नैंसी, सोनी आदि मौजूद थे।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026