खैरा आउटसोर्सिंग के खिलाफ एटक का हल्ला बोल, सात सूत्री मांगों को लेकर पीबी एरिया कार्यालय पर धरना

City: Dhanbad | Date: 08/04/2026
232

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद-  केंदुआ स्थित खैरा में संचालित आउटसोर्सिंग कंपनी 'ट्रेलबलसेर एडूसोल' के खिलाफ एटक (AITUC) ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को संगठन के बैनर तले नियोजन, प्रदूषण नियंत्रण और सुरक्षा मानकों सहित सात सूत्री मांगों को लेकर पीबी एरिया कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन और धरना दिया गया।

​कंपनी पर नियमों की अनदेखी का आरोप

​प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे चंदन खटीक ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रेलबलसेर एडूसोल डीजीएमएस (DGMS) के नियमों के विरुद्ध मनमाने ढंग से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि खनन कार्यों के कारण क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है, जिससे स्थानीय लोगों का जीना दूभर हो गया है।

​संगठन की मुख्य मांगें:

​धरना के दौरान एटक ने प्रबंधन के सामने अपनी प्रमुख मांगें रखीं, जिनमें शामिल हैं:​स्थानीय प्रभावित बेरोजगारों को 100 प्रतिशत नियोजन दिया जाए।​प्रदूषण रोकने के लिए सड़कों पर नियमित जल छिड़काव की व्यवस्था हो।​खनन स्थल की उचित घेराबंदी की जाए।सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

​11 अप्रैल को होगी निर्णायक वार्ता

​प्रदर्शन के बाद एटक के प्रतिनिधिमंडल की वार्ता पीबी एरिया के जीएम जी.सी. साहा से हुई। वार्ता के दौरान यह सहमति बनी कि आगामी 11 अप्रैल को जीएम की उपस्थिति में कंपनी प्रतिनिधियों के साथ मांगपत्र पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। प्रबंधन के इस आश्वासन के बाद फिलहाल धरना समाप्त किया गया।

​प्रदर्शन में शामिल प्रमुख लोग

​इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से वरुण वर्मा, सुमित रजक, गफ्फार अंसारी, लीलू देवी, रघुनाथ प्रसाद, सनी सरोज, कृष्णा सोनकर, गोबिंद महाथा, सत्यम यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे।

More News

बाबुडीह जंगल में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 22 हाइवा अवैध कोयला जब्त, 280 टन कोयला बीसीसीए...
तिथि : 29/07/2026
मुनीडीह में 32 वर्षीय बिशु बाउरी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पत्नी और नाबालिग बेटे पर लगाया...
तिथि : 28/07/2026
नाली निर्माण में भारी अनियमितता, ठेकेदार की लापरवाही से कीचड़ में तब्दील हुआ चौधरी मोहल्ला
तिथि : 25/07/2026
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026): धनबाद विधानसभा में बूथ संख्या 391 का कार्य सबसे पहले पूरा,...
तिथि : 22/07/2026
लोयाबाद में अवैध कोयले पर बड़ी कार्रवाई, दो स्थानों से 53 टन कोयला जब्त
तिथि : 17/07/2026
​झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन, कोयलांचल में शोक
तिथि : 14/07/2026
सिंदरी अनुमंडल कार्यालय में SDPO पीसी महतो ने किया पदभार ग्रहण
तिथि : 22/05/2026
बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने की थी साजिश: धनबाद स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत 3 शराब तस्क...
तिथि : 18/05/2026
तानों से परेशान होकर युवक ने की महिला की हत्या,
तिथि : 12/04/2026
पार्षद मधुमाला के आवेदन पर रेलवे अधिकारी जांच के लिए पहुँचे कतरास
तिथि : 12/04/2026