भूली से मेंहदी खरीदने बाजार निकलीं दो सगी बहनें गायब

City: Dhanbad | Date: 31/10/2018
1260

*धनबाद। सगी बहनें 17 वर्षीय आशा कुमारी और 18 वर्षीय आरती कुमारी दो दिन पहले बाजार से मेंहदी लाने जाने की बात कह कर घल से निकली थीं। इसके बाद घर नहीं लाैटी। अब पिता शत्रुघ्न पासवान बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। धनबाद जिले के बैंक मोड़ थाना के भूली ओपी ने लिखित आवेदन देकर बेटियों की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
भूली ओपी अंतर्गत पाण्डरपाला भारत चौक निवासी ऑटो चालक शत्रुघ्न पासवान ने भूली पुलिस को लिखित आवेदन देकर कहा है कि शनिवार दोपहर करीब बारह बजे उनकी दोनों बेटियां अपने छोटे भाई से मेहंदी खरीददारी करने की बात कह वासेपुर स्थित बाजार निकली। देर शाम तक घर वापस नहीं आई तो खोजना शुरू कर दिया। बावजूद अब तक दोनों का कोई पता नही चल पाया है। लापता युवतियां किसी गलत हाथों में न पड़ जाये इसको लेकर घरवाले परेशान हैं। दोनों युवतियां बीएसएस बालवाड़ी से मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद से घर में रहकर अपनी मां के साथ कामकाज में हाथ बंटा रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026