झारखंड के पूर्व मंत्री एनोस इक्का की करोड़ों की संपत्ति जब्त

City: Ranchi | Date: 26/10/2018
1212

पूर्व मंत्री एनोस इक्का के खिलाफ ईडी की एक और बड़ी कार्रवाई. ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री एनोस एक्का और उनकी पत्नी मेनोन एक्का की दिल्ली और हरियाणा स्थित तीन संपत्ति को अटैच कर लिया है. दिल्ली के हौज खास स्थित 13 एकड़ जमीन को ईडी ने अटैच किया. इस संपत्ति का बुक वैल्यू 60.48 लाख था जो एनोस एक्का के नाम से रजिस्टर्ड था।

दिल्ली के बसंत लोक इलाके में स्थित एक घर को भी अटैच किया गया है जो 145.66 स्क्वायर मीटर एरिया में फैला था. इस प्रॉपर्टी को एनोस एक्का की पत्नी मेनोन एक्का के नाम से खरीदा गया था. तीसरी संपत्ति हरियाणा में अटैच की गई. गुड़गांव के सुशांत लोक में 2600 स्क्वायर मीटर में बने एक घर को अटैच किया गया जिसका बुक वैल्यू 58.30 लाख था. यह संपत्ति एनोस एक्का के नाम से खरीदी गई थी।

अटैच की गई तीनों संपत्ति के मार्केट वैल्यू की बात की जाए तो इसकी कीमत करोड़ों में है. आपको बता दें कि एनोस एक्का पारा टीचर की हत्या मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे हैं. उन पर मनी लॉन्ड्रिंग का भी मामला चल रहा है. पारा टीचर की हत्या मामले में एनोस को सजा मिलने के बाद सिमडेगा की कोलेबिरा विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है. इस सीट से उपचुनाव लड़ने के लिए एनोस की पत्नी मेनोन ने झारखंड पार्टी से अपनी उम्मीदवारी घोषित कर रखी है।

More News

रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026
बजट सत्र ब्रेकिंग- धनबाद के अस्पताल में शव रोकने पर सदन में हंगामा, विधायक रागिनी सिंह ने ...
तिथि : 13/03/2026
मईया सम्मान योजना : अभी भी कई लाभुकों का खाता क्यों है होल्ड ? क्या गड़बड़ी हुई की पैसा मई...
तिथि :
झारखंड के रजरप्पा में बंद पड़ी कोयला खदान में भीषण आग ,धुंए से लोग परेशान
तिथि : 21/04/2025
रांची के कोतवाली थाना का दारोगा महिला थाना से घुस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
तिथि : 28/02/2025
अजब-गजब : जो खुद हैं CBI चार्जसीटेड वो अब देखेंगे कार्मिक में स्थापना, प्रमोशन और आरोप का...
तिथि : 17/02/2025
दिल्ली में भगदड़ के बाद झारखंड में भी अलर्ट , महाकुम्भ को लेकर प्रमुख स्टेशन पर हो रही भीड़...
तिथि : 17/02/2025
महाकुंभ को लेकर रांची रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़, पांच महिला यात्री बेहोश, ट्रेन छूटने पर ह...
तिथि : 17/02/2025