धनबाद : विक्की हत्याकांड मे गैंग्स ऑफ वासेपुर से जुड़े तीनो अभियुक्तों को उम्र कैद

City: Dhanbad | Date: 12/10/2018
1263

धनबाद कोर्ट का बड़ा फैसला आया है जिसमे विक्की हत्याकांड मामले  में धनबाद कोर्ट ने आज गैंग्स ऑफ वासेपुर से जुड़े तीन अभियुक्तों को उम्र कैद की सजा सुनाई है।वही  घटना के सम्बंध में आपको बता दें कि धनबाद  के वासेपुर में 29 अगस्त 2017 को विक्की नामक  एक युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। वासेपुर गनी कॉलोनी की गली में रात पौने आठ बजे होटल संचालक गफ्फार के पुत्र विक्की को गोली मारी गयी थी। इस घटना के बाद परिजन घायल को लेकर पीएमसीएच पहुंचे थे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। उसी मामले में अमन खान ,अल्ताफ खान और जीशान खान को उम्र कैद की सजा हुई है।  कांड के दो और आरोपी राजू खान व राज खान पुलिस पकड़ से  अब तक बाहर हैं।आरोपियों को सजा सुनाए जाने के बाद विक्की के भाई मोहम्मद सोनू ने बताया कि पूरे घटनाक्रम में उसे कानून पर भरोसा था पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का उद्भेदन किया और आरोपियों को सजा दिलाने में कामयाब हुई इसके साथ साथ मीडिया को भी धन्यवाद देते हुए उसने कहा कि मीडिया ने मामले को संवेदनशीलता के साथ उठाया जिसकी वजह से एक मासूम के हत्यारों को आज सजा हुई है।
जबकि पी पी अनिल कुमार झा  ने बताया कि मामले के सभी तथ्यों को सही तरीके से अदालत में रखी गई  आरोपियों को ऊपरी  अदालत से भी राहत मिलने की उम्मीद बहुत कम है ।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026