धनबाद के झरिया सुदामडीह फिल्टर हाउस के पास जमीन धंसी, 50 फीट का बना गोफ हड़कम्प और दहशत का माहौल

City: Dhanbad | Date: 15/09/2018
1261

झरिया के सुदामडीह फिल्टर हॉउस के समीप आज फिर जमीन धंस गई। जिसके कारण करीब 50 फीट के दायरे में गोफ बन गया है। शुक्रवार की रात ढाई बजे जोरदार आवाज के साथ जमीन धंसी है। वहीं जमीन से गैस रिसाव भी बहुत अधिक हो रहा है। इस घटना के बाद से ही पास के फिल्टर हॉउस कॉलोनी के लोगों में हड़कम्प और दहशत का माहौल है।

बता दें कि बुधवार को भी जमीन धंसी थी। ठीक उससे 100 फीट की दूरी पर जमीन धंसी है। इसकी सूचना प्रबंधन को लोगों ने दी है। प्रबंधन ने बुधवार को ही उस जगह से जाने पर रोक लगाते हुए बैरिकेडिंग कर दी थी। गोफ बनने के कारण आसपास के लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है।इस मामले में स्थानीय लोगों का कहना था कि यह गोफ और भी ज्यादा बढ़ते ही जा रहा है। वहीं यहां के लोगों को कहीं सुरिक्षत जगह पर शिफ्ट भी नहीं कराया जा रहा है। सरकार कुछ व्यवस्था भी नहीं कर रही है। जरूरी है कि कंपनी प्रबंधन इस ओर ध्यान दें।

 

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026