धनबाद में गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गई कुसुंडा साइडिंग, जेवीएम नेता की गोली मारकर हत्या

City: Dhanbad | Date: 21/08/2018
1262

धनबाद के कुसुंडा कोल साइडिंग मंगलवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गई। बाइक सवार बदमाशों ने बीकेबी साइडिंग की देखरेख करने वाले झरिया के बनियाहीर निवासी रंजीत सिंह को गोली मार कर हत्या कर दी। रंजीत सिंह जेवीएम के युवा मोर्चा के अध्यक्ष थे।घटना मंगलवार शाम छह बजे की है। रंजीत सिंह बीकेबी साइडिंग से निकल कर अपनी स्विफ्ट कार से धनबाद की ओर जाने वाले थे, तभी पल्सर बाइक पर सवार दो नकाबपोश आए और गाड़ी पर तोबड़तोड़ फायरिंग कर दी। लहूलुहान हालत में उन्हेंआनन-फानन में असर्फी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित करदिया। रंजीत सिंह की मौत की सूचना के बाद लोगों ने जमकर हंगामा मचाया।सूचना पाकर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों ने अस्पताल में भीहंगामा किया। बताया जाता है कि रंगदारी को लेकर रंजीत सिंह की गोली मारकरहत्या की गई है। रंजीत ने जानलेवा हमले की आशंका जताई थी। इसको लेकर उन्होंने वरीय पुलिस अधिकारी को लिखित में दिया भी था।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026