रांची: गर्भवती हुई नाबालिग, तो प्रेमी ने जंगल में दुष्कर्म कर गला घोंट कर दी हत्या

City: Ranchi | Date: 12/08/2018
1209

रांची के पिठोरिया घाटी क्षेत्र के राहडा जंगल में 7 जुलाई को एक नाबालिग का शव मिला था. पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है. लड़की की हत्या उसी के प्रेमी ने की थी. दरअसल, प्रेमी-प्रेमिका दोनों नाबालिग थे. प्रेमिका गर्भवती हो गई थी और लड़के पर शादी का दवाब बना रही थी. इसी कारण प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी.एसएसपी अनिश गुप्ता ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि लड़की के शव के पास मिले आधार कार्ड से पुलिस लड़की के घरवालों तक पहुंची. वहां जांच करते हुए उन्हें लड़की के प्रेमी के बारे में पता चला. प्रेमी से कड़ाई से पूछताछ करने पर पूरा मामला साफ़ हो गया.

प्रेमी ने पुलिस को बताया कि दोनों में काफी समय से प्रेम संबंध था. इसी दौरान लड़की प्रेग्नेंट हो गई. लड़के ने उसे गर्भपात के लिए कहा लेकिन वो शादी करने की जिद करने लगी. इसी बीच लड़के ने तंग आकर उसकी हत्या करने का प्लान बनाया. नाबालिग प्रेमी ने पहले एक बाइक चुराई. फिर प्रेमिका को घुमाने के बहाने जंगल ले गया. वहां उसनें प्रेमिका के साथ पहले दुष्कर्म किया और उसके बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी.

More News

रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026
बजट सत्र ब्रेकिंग- धनबाद के अस्पताल में शव रोकने पर सदन में हंगामा, विधायक रागिनी सिंह ने ...
तिथि : 13/03/2026
मईया सम्मान योजना : अभी भी कई लाभुकों का खाता क्यों है होल्ड ? क्या गड़बड़ी हुई की पैसा मई...
तिथि :
झारखंड के रजरप्पा में बंद पड़ी कोयला खदान में भीषण आग ,धुंए से लोग परेशान
तिथि : 21/04/2025
रांची के कोतवाली थाना का दारोगा महिला थाना से घुस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
तिथि : 28/02/2025
अजब-गजब : जो खुद हैं CBI चार्जसीटेड वो अब देखेंगे कार्मिक में स्थापना, प्रमोशन और आरोप का...
तिथि : 17/02/2025
दिल्ली में भगदड़ के बाद झारखंड में भी अलर्ट , महाकुम्भ को लेकर प्रमुख स्टेशन पर हो रही भीड़...
तिथि : 17/02/2025
महाकुंभ को लेकर रांची रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़, पांच महिला यात्री बेहोश, ट्रेन छूटने पर ह...
तिथि : 17/02/2025