धोनी और अमिताभ के नाम पर होगा जेएससीए स्टेनडियम का नार्थ पवेलियन

City: Ranchi | Date: 31/07/2018
1212

रांची : लातेहार में संपन्न झारखंड राज्य क्रिकेट संघ की वार्षिक आमसभा में जेएससीए स्टेडियम के नार्थ पवेलियन में स्टैंड का एक-एक विंग महेंद्र सिंह धोनी व अमिताभ चौधरी के नाम पर पर होगा. सदस्यों ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी व अमिताभ चौधरी दोनों ने राज्य का मान बढ़ाया है इसलिए इनके नाम पर स्टेडियम का विंग होना चाहिए. इस प्रस्ताव को आम सभा में पूर्व रणजी खिलाड़ी चंचल दत्ता ने रखा था.

झारखंड में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं : अमिताभ चौधरी

बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है. जरूरत है बस प्रतिभा निखारने की. उन्होंने कहा कि धौनी जैसे खिलाड़ी ने विश्व में झारखंड के गौरव को बढ़ाया है, यह सही समय पर प्रतिभा के चयन से संभव हो सका है. झारखंड के सभी गांवों में खेल प्रतिभा का अंबार लगा हुआ है, हम सब को मिलकर खिलाड़ि‍यों को प्रोत्साहन देने की जरूरत है.

वार्षिक आम सभा में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

वार्षिक आम सभा में वर्ष 2017 -2018 का आय व्यय का ब्योरा रखा गया. काफी देर तक सभा में एक वर्ष के दौरान खेल प्रशिक्षण शिविर, टीम चयन, प्रशिक्षण एवं एक जिले से दूसरे जिले में टीम को भेजने की व्यवस्था, स्थानीय स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित करने के अलावा वित्तीय कार्यों को लेकर लंबी चर्चा हुई. साथ ही आगामी वर्ष के लिए योजनाएं तय की गई. सभा के अंत में जेएससीए द्वारा संचालित क्रिकेट मैच के रनर व विनर को पुरस्कृत किया गया.

More News

रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026
बजट सत्र ब्रेकिंग- धनबाद के अस्पताल में शव रोकने पर सदन में हंगामा, विधायक रागिनी सिंह ने ...
तिथि : 13/03/2026
मईया सम्मान योजना : अभी भी कई लाभुकों का खाता क्यों है होल्ड ? क्या गड़बड़ी हुई की पैसा मई...
तिथि :
झारखंड के रजरप्पा में बंद पड़ी कोयला खदान में भीषण आग ,धुंए से लोग परेशान
तिथि : 21/04/2025
रांची के कोतवाली थाना का दारोगा महिला थाना से घुस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
तिथि : 28/02/2025
अजब-गजब : जो खुद हैं CBI चार्जसीटेड वो अब देखेंगे कार्मिक में स्थापना, प्रमोशन और आरोप का...
तिथि : 17/02/2025
दिल्ली में भगदड़ के बाद झारखंड में भी अलर्ट , महाकुम्भ को लेकर प्रमुख स्टेशन पर हो रही भीड़...
तिथि : 17/02/2025
महाकुंभ को लेकर रांची रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़, पांच महिला यात्री बेहोश, ट्रेन छूटने पर ह...
तिथि : 17/02/2025