पांच अगस्त को होगी धनबाद के सिम्फ़र ऑडिटोरियम में कवी सम्मलेन

City: Dhanbad | Date: 29/07/2018
1223

प्रेस वार्ता करते धनबाद गांधी सेवा सदन मे शालिनी खन्ना मीडिया प्रभारी (राष्ट्रिय कवी संगम) 

राष्ट्रीय कवि  संगम के तत्वाधान में दिनांक 05 /08 /2018 दिन रविवार को अपराह्न २ बजे से धनबाद के सिम्फ़र ऑडिटोरियम में एक युवा कवि  सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है.इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संस्था के संस्थापक श्री जगदीश मित्तल ,गोड्डा के माननीय सांसद श्री निशिकांत दुबे ,मुख्य अतिथि के रूप में सिम्फ़र के निदेशक श्री प्रदीप कुमार सिंह ,राष्ट्रीय मंत्री श्री दिनेश देवघरिया प्रांतीय अध्यक्ष श्री सुनील खवाड़े विशिष्ट अतिथियों में पुरवा बियाडा अध्यक्ष श्री विजय झा,राष्ट्रीय टेंट सचिव श्रीं प्रदीप सिंह,सिम्फ़र स्टाफ क्लब के सचिव श्री राजशेखर सिंह एवं प्रांतीय महासचिव श्री सरोज झा का मुख्य रूप से सानिध्य प्राप्त होगा।उक्त कार्यक्रम में झारखण्ड प्रान्त के प्रभारी गणों में से कवी पंकज झा,प्रकाश भरद्वाज,राजेश पाठक ,अनंत महेंद्र एवं श्याम भारती भी उपस्थित रहेंगे.

इस कवी सम्मलेन हेतु झारखण्ड के बारह भिन्न भिन्न जिलों से चुनकर बारह युवा कवि को आमंत्रित किया गया है,जो अपनी कविता,गजलों के माध्यम से कार्यक्रम में चार चाँद लगाएंगे.सात्विक आर्थो सेंटर ,सिम्फ़र क्लब धनबाद एवं शुभश्री इवेंट इस कार्यक्रम के सह प्रायोजक हैं. इस कार्यक्रम में , कार्यक्रम अध्यक्ष श्री दिनेश रविकर,धनबाद जिलाध्यक्षा डॉ संगीता नाथ एवं कार्यक्रम संयोजक कवि अजय मिश्र धुनी  है.

More News

धनबाद सहिया के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन
तिथि : 19/03/2026
चिरकुंडा नगर परिषद: सुनीता देवी ने अध्यक्ष और विजय यादव ने उपाध्यक्ष पद की ली शपथ, डीडीसी ...
तिथि : 18/03/2026
वार्ड 11: पार्षद बद्री रविदास ने किया आंगनबाड़ी भवन का शिलान्यास; ₹15.83 लाख की लागत से हो...
तिथि : 18/03/2026
तीसरी संतान विवाद पर पार्षद बद्री रविदास का बड़ा खुलासा
तिथि : 17/03/2026
धनबाद के इंद्रपाल ने पेश की मानवता की मिसाल, पत्नी को किडनी दान कर बचाया जीवन
तिथि : 12/03/2026
धनबाद के असर्फी अस्पताल में मानवता हुई शर्मसार, ₹20,000 के लिए बंधक बना रहा शव मेयर ने निज...
तिथि : 12/03/2026
18 मार्च को शपथ लेंगे धनबाद के नए महापौर और पार्षद, उसी दिन होगा उप महापौर का चुनाव
तिथि : 10/03/2026
एटीएम ठग रंगे हाथों गिरफ्तार: कुस्तौर में जनता ने सिखाया सबक
तिथि : 10/03/2026
धनबाद: दबंगई का फ़िल्मी तांडव, बियर पीने से मना करने पर फल दुकानदार को कार से 100 मीटर तक घ...
तिथि : 05/03/2026
धनबाद: एसएसपी आवास पर होली की अनूठी मस्ती
तिथि : 03/03/2026