धनबाद में कुमारधुबी की झिलिया नदी उफनाई, एक हजार परिवार प्रभावित

City: Dhanbad | Date: 28/07/2018
1246

धनबाद में रुक-रुक कर लगातार हो रही बारिश से कुमारधुबी की झिलिया नदी का पानी उफान पर आ गया। इससे आसपास के इलाकों में बाढ़ आ गई है। झिलिया नदी से सटे कुमारधुबी, मैथन व चिरकुंडा नगर पंचायत क्षेत्र के करीब एक हजार परिवार प्रभावित हैं। दर्जनों घर पानी में डूब गए हैं। एक करोड़ से अधिक की संपत्ति बर्बाद हो गयी है। 100 से अधिक प्रभावित परिवारों ने स्कूल, क्लब एवं मंदिर में शरण ली है। कई परिवार छत पर और कई दो मंजिला पर दूसरों के घर में ठहरे हुए हैं। 
वहीं, कुमारधुबी स्थित डीपीएस (डिसरगढ़ पावर सबस्टेशन) में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। इससे रात दस बजे से ही बिजली आपूर्ति बाधित है। कुमारधुबी की आधी व चिरकुंडा की पूरी आबादी प्रभावित है। मैथन डैम से पेयजलापूर्ति की राइजिंग पाइप भी टूट गयी है। इससे जलापूर्ति ठप है। ग्रामीण पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है। इससे एक गांव से दूसरे गांव तक जाने का संपर्क मार्ग बाधित हो गया है।
रात 12 बजे के बाद आयी बाढ़ : बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि रात करीब 12 बजे अचानक बाढ़ आ गयी। आनन-फानन में कुछ जरूरी सामान बटोरे और बच्चों के साथ घर से बाहर निकल गए। पड़ोस के लोगों ने काफी मदद की और सुरक्षित जगह पहुंचाया। बताया कि बाइक, टीवी, फ्रीज, अलमीरा, सोफा, पलंग, पंखा सहित अन्य कीमती सामान बाढ़ की तेज धारा में बह गये। किसी के डूबने या घायल होने की सूचना नहीं है। 
डायवर्सन बहा: गिरिडीह में लगातार बारिश के चलते देवरी में डायवर्सन बह गया है। इससे देवघर-जमुआ रोड पर आवाजाही बंद हो गई है। रात में कई वाहन वहां फंसे, जो सुबह निकले। उधर, बोकारो में तेनुघाट के फाटक खोले जाने के बाद गरगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है।
अग्नि प्रभावित क्षेत्रों में गैस रिसाव तेज : झरिया-कतरास के भूमिगत आग प्रभावित क्षेत्रों में बारिश के कारण गैस रिसाव तेज हो गया है। झरिया क्षेत्र के चांद कुइयां मोड़ कई इलाकों में सड़कों पर जल जमाव हो गया है। ऐसे में भू-धंसान का खतरा बढ़ गया है। गैस  रिसाव से दो दर्जन बस्तियों को खतरा पैदा हो गया है।

More News

बाबुडीह जंगल में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 22 हाइवा अवैध कोयला जब्त, 280 टन कोयला बीसीसीए...
तिथि : 29/07/2026
मुनीडीह में 32 वर्षीय बिशु बाउरी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पत्नी और नाबालिग बेटे पर लगाया...
तिथि : 28/07/2026
नाली निर्माण में भारी अनियमितता, ठेकेदार की लापरवाही से कीचड़ में तब्दील हुआ चौधरी मोहल्ला
तिथि : 25/07/2026
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026): धनबाद विधानसभा में बूथ संख्या 391 का कार्य सबसे पहले पूरा,...
तिथि : 22/07/2026
लोयाबाद में अवैध कोयले पर बड़ी कार्रवाई, दो स्थानों से 53 टन कोयला जब्त
तिथि : 17/07/2026
​झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन, कोयलांचल में शोक
तिथि : 14/07/2026
सिंदरी अनुमंडल कार्यालय में SDPO पीसी महतो ने किया पदभार ग्रहण
तिथि : 22/05/2026
बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने की थी साजिश: धनबाद स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत 3 शराब तस्क...
तिथि : 18/05/2026
तानों से परेशान होकर युवक ने की महिला की हत्या,
तिथि : 12/04/2026
पार्षद मधुमाला के आवेदन पर रेलवे अधिकारी जांच के लिए पहुँचे कतरास
तिथि : 12/04/2026