समय न्यूज़ 24 डेस्क राँची। झारखंड पुलिस अब नए कलेवर और रफ़्तार में नज़र आएगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुलिस आधुनिकीकरण के पहले चरण में 1485 वाहनों को रवाना किया। इनमें से अधिकांश गाड़ियाँ सीधे जिलों को भेजी गई हैं ताकि थानों में गश्त की समस्या को तत्काल दूर किया जा सके।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पुरानी गाड़ियों के कारण घटनास्थल तक पहुँचने में होने वाली देरी अब नहीं होगी। इसके अलावा हजारीबाग, बोकारो, धनबाद और राँची जैसे जिलों में अत्याधुनिक थाना भवनों का निर्माण भी शुरू कर दिया गया है। नई गाड़ियों और बेहतर बुनियादी ढांचे से राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को एक नई ताकत मिली है।
|