धनबाद के असर्फी अस्पताल में मानवता हुई शर्मसार, ₹20,000 के लिए बंधक बना रहा शव मेयर ने निजी कोष से चुकाया बिल

City: Dhanbad | Date: 12/03/2026
1267

धनबाद। कोयलांचल के प्रतिष्ठित असर्फी अस्पताल ने संवेदनशीलता की सारी हदें पार कर दीं। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले झरिया निवासी संजीत सिंह (54) के शव को अस्पताल प्रबंधन ने महज 20,864 रुपये के बकाया बिल के लिए रोक लिया। परिजनों की मिन्नतें भी प्रबंधन का दिल नहीं पिघला सकीं।

​मामले की गंभीरता देखते हुए नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह खुद अस्पताल पहुंचे। खुद चोटिल होने के बावजूद उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए अपने निजी कोष से बकाया राशि का भुगतान किया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा गया। इस दौरान अस्पताल में भारी तनाव देखा गया। मेयर के साथ पहुंचे जनता मजदूर संघ के संगठन सचिव अमित गुप्ता ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कोई भी अस्पताल कानूनी रूप से शव को बंधक नहीं बना सकता। उन्होंने सिंह मेंशन की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि वे हर पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026