धनबाद नगर निकाय चुनाव मीडिया कोषांग सामान्य प्रेक्षक ने किया प्रशिक्षण केंद्र का दौरा

City: Dhanbad | Date: 19/02/2026
1268

समय न्यूज़ 24 डेस्क : धनबाद नगर निगम के सामान्य प्रेक्षक श्री रोबिन टोप्पो ने आज श्री श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट (एसएसएलएनटी) महिला महाविद्यालय प्रशिक्षण केंद्र का दौरा किया।
उन्होंने पदाधिकारियों को मतदान प्रतिशत बढ़ाने के टिप्स दिए। साथ ही पूर्वाह्न 7 बजे से मतदान शुरू कराने को कहा। उन्होंने मतदान पदाधिकारियों से मतपेटिका को सील करने के तरीके, शाम 5 बजे के पश्चात मतदाताओं की लाइन रहने पर टोकन देने के तरीके, तृतीय एवं चतुर्थ मतदान पदाधिकारी के कार्य, मतदाता को अमिट स्याही लगाने आदि की जानकारी ली। 
एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय में मतदान केंद्रों के लिए गठित पोलिंग पार्टियों का प्रशिक्षण जारी है। धनबाद नगर निगम के सभी 55 वार्ड के लिए कुल 1075 पोलिंग पार्टी तथा चिरकुंडा नगर परिषद के लिए कुल 50 पोलिंग पार्टी बनाई गई है। प्रतिदिन 10 कमरों में संचालित प्रशिक्षण में 1200 मतदान पदाधिकारियों का प्रशिक्षण संचालित हो रहा है। 
प्रशिक्षण के बेहतर संचालन में मुख्य प्रशिक्षक  दिलीप कुमार कर्ण,  संजय कुमार,  राज कुमार वर्मा,  कुमार वंदन,  उमेश लाल,  संतोष कुमार,  रामलखन कुमार,  दयामय गोराईं, मदन प्रसाद नायक, बृजभूषण पाण्डेय, ब्रज किशोर चौबे आदि तत्पर रहे।
 
 

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026