झारखंड भाजपा में बगावत : पूर्व विधायक संजीव सिंह समेत 18 नेताओं को नोटिस, अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ लड़ रहे निकाय चुनाव

City: Dhanbad | Date: 14/02/2026
200

समय न्यूज़ 24 धनबाद : झारखंड में नगर निकाय चुनाव में अनुशासनहीनता को भाजपा ने गरंभीरता से लिया है। निकाय चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

संतोषजनक जवाब नहीं मिलने बाद बगावत करने वाले नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
धनबाद के तीन नेताओं पर अनुशासन की गाज
झारखंड में नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहा है। इसके बावजूद दलीय राजनीति चरम पर है। धनबाद नगर निगम के मेयर पद के लिए भाजपा संजीव कुमार को प्रत्याशी बनाया है। संजीव कुमार के खिलाफ भाजपा नेता झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पांडेय और भाजपा नेता भृगुनाथ भगत चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा नेताओं ने पुरजोर प्रयास किया कि तीनों चुनाव मैदान से हट जाए। इसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह तक ने बात की। सफलता नहीं मिलने तीनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
झारखंड के 18 नेता कार्रवाई की जद में
निकाय चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के विरोध में चुनाव लड़ रहे 18 नेताओं को पार्टी ने नोटिस भेजकर अनुशासनहीनता पर जवाब मांगा है। प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने धनबाद में संजीव सिंह, मुकेश पांडेय, भृगुनाथ महतो को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। संजीव सिंह झरिया की भाजपा विधायक रागिनी सिंह के पति हैं।
देवघर में बाबा बलिया और पलामू में परशुराम ओझा से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इन नेताओं के भेजे पत्र में प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा है कि उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों को अनुशासनहीनता माना गया है। इस पर सात दिनों में अपना जवाब पार्टी को दें।
20 से अधिक नेताओं को जिला कमेटी से नोटिस
भाजपा की जिला कमेटी गिरिडीह, जमशेदपुर, चाईबासा समेत कई जिलों ने 20 से अधिक नेताओं को पत्र भेजकर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने और उसपर उनका पक्ष पूछा है। इनका जवाब संतोषजनक नहीं रहने पर पार्टी आगे की कार्रवाई करेगी।

More News

बाबुडीह जंगल में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 22 हाइवा अवैध कोयला जब्त, 280 टन कोयला बीसीसीए...
तिथि : 29/07/2026
मुनीडीह में 32 वर्षीय बिशु बाउरी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पत्नी और नाबालिग बेटे पर लगाया...
तिथि : 28/07/2026
नाली निर्माण में भारी अनियमितता, ठेकेदार की लापरवाही से कीचड़ में तब्दील हुआ चौधरी मोहल्ला
तिथि : 25/07/2026
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026): धनबाद विधानसभा में बूथ संख्या 391 का कार्य सबसे पहले पूरा,...
तिथि : 22/07/2026
लोयाबाद में अवैध कोयले पर बड़ी कार्रवाई, दो स्थानों से 53 टन कोयला जब्त
तिथि : 17/07/2026
​झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन, कोयलांचल में शोक
तिथि : 14/07/2026
सिंदरी अनुमंडल कार्यालय में SDPO पीसी महतो ने किया पदभार ग्रहण
तिथि : 22/05/2026
बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने की थी साजिश: धनबाद स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत 3 शराब तस्क...
तिथि : 18/05/2026
तानों से परेशान होकर युवक ने की महिला की हत्या,
तिथि : 12/04/2026
पार्षद मधुमाला के आवेदन पर रेलवे अधिकारी जांच के लिए पहुँचे कतरास
तिथि : 12/04/2026