समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा

City: Dhanbad | Date: 10/02/2026
1265

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ी जाति के लाभुकों को चिकित्सा अनुदान प्रदान करने के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में तोपचांची प्रखंड से प्राप्त 13, बलियापुर से 3, बाघमारा से 7, एग्यारकुंड से 2, गोविंदपुर से एक एवं टुंडी प्रखंड से योजना के लिए प्राप्त 70 आवेदनों की समीक्षा की गई। समीक्षा के बाद कैंसर रोग से पीड़ित आवेदक के लिए 25000 रुपए, हृदय रोग से पीड़ित आवेदक के लिए 5000 रुपए तथा डिस्लिप्रिडेनिया से पीड़ित आवेदक के लिए 5000 रूपए की राशि स्वीकृत की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जिस रोग का इलाज संभव है, वैसे मरीजों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जाएगा। वहीं कैंसर रोग के लिए अधिकतम 25000 रूपए तथा अन्य बीमारी के लिए लाभुक को 3000 से ₹5000 स्वीकृत किए जाएंगे। बैठक में उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, माननीय विधायक टुंडी श्री मथुरा प्रसाद महतो, प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी श्री जियाउल अंसारी, माननीय विधायक धनबाद के प्रतिनिधि श्री बाल मुकुंद राम व अन्य लोग मौजूद थे।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026