शराब दुकान में झूठी निकली लूट की शिकायत

City: Dhanbad | Date: 24/07/2018
1262

जोड़ाफाटक की शराब दुकान से दो लाख 95 हजार रुपए की लूट की शिकायत झूठी निकली। सोमवार को धनसार पुलिस ने दुकान से ही रुपए से भरी तिजोरी बरामद कर ली। कैश बॉक्स में रुपए पूरे थे। पूछताछ में शराब दुकान के सेल्समैन ने बताया कि किसी ने दुकान के बाहर कैश बॉक्स रख दिया। पुलिस को सेल्समैन की बातों पर यकीन नहीं है। पुलिस मान रही है कि मारपीट की घटना को लूटपाट का रंग दिया गया। 21 जुलाई की रात शराब दुकान में मारपीट की घटना हुई थी। शराब की कीमत को लेकर हुई मारपीट में धनसार के अनुग्रह नगर ताड़ी के मनोज सिंह सहित उसके चार सहयोगियों पर कर्मचारियों के साथ मारपीट करने और जबरन तिजोरी लेकर भागने का आरोप लगाया गया था। सेल्समैन हरेंद्र सिंह की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। आरोप लगा है कि सरकारी दुकान होने के बावजूद ऊंची दर पर शराब बेची जा रही थी। इस संबंध में केस के आईओ ने उत्पाद विभाग के अधिकारियों से भी बातचीत की।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026