परिवार के पांच लोगों की हत्या कर खुद दी जान

City: Dhanbad | Date: 15/07/2018
1263

दिल्ली के बुराड़ी इलाके में कुछ दिन पहले हुई दिल दहला देने वाली घटना जैसा ही मामला अब झारखंड के हजारीबाग में देखने को मिली है। हजारीबाग में एक ही परिवार के छह लोगों के शव रविवार सुबह उनके घर में मिले हैं।

पुलिस के मुताबिक नरेश माहेश्वरी ने अपने 70 साल के पिता महावीर महेश्वरी,  65 वर्षीय मां किरण देवी, 35 वर्षीय पत्नी नीता देवी को फांसी पर लटका दिया और 8 से 10 साल के बेटे अमन अग्रवाल की गला रेत दी। उसने अपनी 5 से 8 साल की बेटी अन्वी को भी गला घोंटकर मार डाला। बाद में खुद छत से कूदकर जान दे दी। यह घटना हजारीबाग के सदर थाना क्षेत्र स्थित मुनगा बगीचा के खजांची तालाब के पास की है। सीबीएम अपार्टमेंट के तीसरे तल्ले पर 302 नंबर की फ्लैट में नरेश महेश्वरी अपने परिवार के साथ रहते थे।

घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी ने बताया कि नरेश महेश्वरी के घर से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें ऐसा खौफनाक कदम उठाए जाने के पीछे के कारणों का जिक्र किया गया है। सुसाइड नोट के मुताबिक नरेश महेश्वरी कर्ज में डूबे थे। उनका कारोबार नहीं चल रहा था। इसलिए ऐसा कदम उठाया। हजारीबाग।

हाजारीबाग के डीएसपी का बयान।

पिछले दिनों दिल्ली में हुए 11 सदस्यों की हत्या/आत्महत्या जैसे कांड की पुनरावृति हजारीबाग में भी हुई है। हजारीबाग में भी ऐसा ही दिल दहलाने वाली घटना हुई है। नरेश महेश्वरी नामक शख्स ने अपने पिता, अपनी मां, अपनी पत्नी और अपने दो बच्चों की हत्या कर खुद छत से कूदकर जान दे दी है।

 

 

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026