एक बच्चे को बेचे जाने का मामला उजागर होने के बाद सीडब्ल्यूसी ने मिशनरीज ऑफ चैरिटी के सील कर दिया

City: Ranchi | Date: 07/07/2018 Admin
1211

रांची.मिशनरीज ऑफ चैरिटी के हिनू स्थित शिशु सदन को शुक्रवार को सील कर दिया गया। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ( सीडबल्यूसी) ने यहां रहने वाले 22बच्चों को अपने नियंत्रण में ले लिया। सभी बच्चों को दो एनजीओ को शेल्टर होम में शिफ्ट किया गया है। सदन के सभी दस्तावेजों को भी जब्त कर लिया गया।

शिशु सदन के कर्मचारियों ने किया सीडब्ल्यूसी की टीम का विरोध

बच्चों को जब शिफ्ट करने के लिए सीडब्ल्यूसी की टीम पहुंची, तो शिशु सदन के कर्मचारियों ने इसका विरोध किया। टीम के सदस्यों को शिशु सदन में प्रवेश करने से रोकने का प्रयास किया गया। इसके बाद पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस की मौजूदगी में बच्चों को शिफ्ट किया गया। शिशु सदन में अनाथ बच्चों को रखा जाता था। बुधवार को मिशनरीज ऑफ चैरिटी की संस्था निर्मल होम से एक बच्चे को बेचे जाने का मामला उजागर होने के बाद सीडब्ल्यूसी ने मिशनरीज ऑफ चैरिटी के खिलाफ कार्रवाई की है।

निर्मल होम के रजिस्टर में मिली है गड़बड़ी

निर्मल हृदय में रहने वाली 13 गर्भवती को नामकुम स्थित एक संस्था के आश्रय स्थल में स्थानातंरित किया गया। इसके बाद शिशु सदन की भी जांच करने का निर्णय लिया गया और बच्चों को स्थानांतरित करते हुए सदन को सील कर दिया गया है। सीडब्ल्यूसी के सदस्यों के अनुसार निर्मल होम के रजिस्टर में गड़बड़ी मिली है। निर्मल होम में आने वाली महिलाओं का ब्योरा सीडब्ल्यूसी को नहीं दिया जाता था। शिशु सदन के मामले में भी कुछ शिकायतें मिली थीं। रजिस्टरों और दस्तावेजों को मिलान के बाद शिकायतों की जांच की जाएगी।

More News

रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026
बजट सत्र ब्रेकिंग- धनबाद के अस्पताल में शव रोकने पर सदन में हंगामा, विधायक रागिनी सिंह ने ...
तिथि : 13/03/2026
मईया सम्मान योजना : अभी भी कई लाभुकों का खाता क्यों है होल्ड ? क्या गड़बड़ी हुई की पैसा मई...
तिथि :
झारखंड के रजरप्पा में बंद पड़ी कोयला खदान में भीषण आग ,धुंए से लोग परेशान
तिथि : 21/04/2025
रांची के कोतवाली थाना का दारोगा महिला थाना से घुस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
तिथि : 28/02/2025
अजब-गजब : जो खुद हैं CBI चार्जसीटेड वो अब देखेंगे कार्मिक में स्थापना, प्रमोशन और आरोप का...
तिथि : 17/02/2025
दिल्ली में भगदड़ के बाद झारखंड में भी अलर्ट , महाकुम्भ को लेकर प्रमुख स्टेशन पर हो रही भीड़...
तिथि : 17/02/2025
महाकुंभ को लेकर रांची रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़, पांच महिला यात्री बेहोश, ट्रेन छूटने पर ह...
तिथि : 17/02/2025