शशि सिंह को गिरफ्तार करने के लिए विशेष जिम्मेवारी के साथ टास्क फोर्स का गठन

City: Dhanbad | Date: 13/02/2025
1284

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद : धनबाद के दबंग कोयला कारोबारी रहे सुरेश सिंह हत्याकांड में एक दशक से अधिक समय से फरार चल रहे शशि सिंह पर गिरफ्तारी की तलवार फिर एक बार लटक गई है. सूत्र बताते हैं कि धनबाद पुलिस शशि सिंह की गिरफ्तारी के लिए तरीके में बदलाव किया है. शशि सिंह के समर्थक भी पुलिस के निशाने पर है. झरिया गोलीकांड के बाद धनबाद पुलिस एक बार फिर गिरफ्तारी के लिए सक्रिय हो गई है. अभी हाल ही में झरिया में विधायक रागिनी सिंह के कार्यालय के बाहर हुई फायरिंग में लगभग 12साल से फरार शशि सिंह एक बार फिर चर्चा में आया है. सुरेश सिंह हत्याकांड का वह मुख्य आरोपी है. जानकारी के अनुसार एसएसपी ने शशि सिंह की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टास्क फोर्स बनाया है. इस टास्क फाॅर्स को विशेष जिम्मेवारी दी गई है.

विधायक रागिनी सिंह के कार्यालय के बाहर फायरिंग में भी शशि सिंह का नाम आया है

 विधायक रागिनी सिंह के कार्यालय के बाहर फायरिंग में भी शशि सिंह का नाम आया है. विधायक रागिनी सिंह ने प्राथमिकी  दर्ज कराई है. पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शशि सिंह और उसके एक साथी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. बताया जा रहा है कि शशि सिंह की जगह-जगह पर तलाश भी शुरू हो गई है.धनबाद से लेकर बलिया तक पुलिस तलाश रही है. पता चला है कि शशि सिंह के करीबियों की पुलिस सूची बना रही है. बता दें कि 7दिसंबर 2011को धनबाद में सुरेश सिंह की हत्या कर दी गई थी. यह हत्या तब हुई थी जब सुरेश सिंह धनबाद क्लब में आयोजित एक रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे थे. आरोप  है कि शशि सिंह ने सुरेश सिंह के नजदीक पहुंचकर कई फायरिंग की. सुरेश सिंह की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी. उसके बाद शशि सिंह क्लब परिसर से बाहर निकला और फरार हो गया. इस घटना के बाद धनबाद में हलचल मच गई थी. इसके पहले भी पुलिस ने शशि सिंह की गिरफ्तारी के प्रयास किये लेकिन उसे सफलता नहीं मिली. शशि सिंह की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की भी किरकिरी होती रही है.

More News

सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल का द्वितीय स्थापना दिवस आज, पूजा समारोह का आयोजन किया गया
तिथि : 29/10/2026
धनसार में CISF की बड़ी कार्रवाई: काली बस्ती ग्राउंड से 11 टन अवैध कोयला जब्त
तिथि : 28/10/2026
लोयाबाद: दुर्गा पूजा से पहले कल 7 घंटे रहेगी बिजली गुल, गणेशपुर अवर प्रमंडल ने जारी की शटड...
तिथि : 13/10/2026
कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग के यौन शोषण का आरोप
तिथि : 12/10/2026
भागाबांध: सौहार्द और शांति के साथ मनाएं दुर्गापूजा, ओपी में हुई शांति समिति की बैठक
तिथि : 04/09/2026
गांधी जयंती पर सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल में स्वच्छता अभियान आयोजित, बच्चों ने लिया स्व...
तिथि : 02/10/2026
कुस्तौर निवासी सुभम कुमार का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर
तिथि : 02/10/2026
केंदुआडीह पुलिस के सांध्य ड्राइव कार्रवाई से क्षेत्र के जुआड़ियों, शराबियों,मनचलों में मची ...
तिथि : 02/10/2026
खरिकाबाद में पर्यावरण समिति की आठवीं बैठक संपन्न, सामुदायिक निगरानी और स्वच्छता पर हुई चर्...
तिथि : 29/09/2026
धनबाद में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला फर्जीवाड़ा गिरोह बेनकाब, आरोपी पंकज गुप्ता ...
तिथि : 28/09/2026