धनबाद के अभिमन्यु टिबड़ेवाल बने स्टेट टॉपर, आईआईटी बॉम्बे से करना चाहते हैं बीटेक

City: Dhanbad | Date: 12/02/2025
1283

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद   : एनटीए ने मंगलवार को जेईई मेन-2025सेशन-1का रिजल्ट जारी कर दिया. जेईई मेन में अभिमन्यु टिबड़ेवाल 99.99परसेंटाइल के साथ स्टेट टॉपर बने हैं. वे आईआईटी बॉम्बे से बीटेक करना चाहते हैं. रांची-एनटीए की ओर से मंगलवार को जेईई मेन-2025सेशन-1का रिजल्ट जारी कर दिया गया. राजधानी रांची समेत झारखंड के विद्यार्थियों ने परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार, अभिमन्यु टिबड़ेवाल को 99.99परसेंटाइल मिले हैं. वह झारखंड के टॉपर हैं. वे आईआईटी बॉम्बे से बीटेक करना चाहते हैं. यश कुमार और साहिल आकाश को 99.98परसेंटाइल मिले हैं. इसके अलावा लवण्या भाष्कर को 99.73, अर्णव पांडेय को 99.94और विनेश को 99.93परसेंटाइल मिले हैं. लवण्या भाष्कर गढ़वा की रहनेवाली हैं. धनबाद के आदित्य मिश्रा को 99.933परसेंटाइल मिले हैं, जबकि विशेष को 99.23परसेंटाइल मिले हैं.

दो पालियों में हुई थी परीक्षा

जेईई मेन-2025की परीक्षा 22, 23, 24, 28और 29जनवरी तक दो पालियों में आयोजित की गयी थी. इसके लिए रांची में तीन परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. इन केंद्रों पर करीब 10हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी. परीक्षा के बाद एनटीए की ओर से उत्तर कुंजी जारी कर आपत्ति मांगी गयी थी. आपत्ति निराकरण के बाद फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है. सोर्स न्यूज़ फास्ट ‌।

आईआईटी बॉम्बे से बीटेक करना चाहते हैं अभिमन्यु

मोंटफोर्ट एकेडमी, राजगंज के छात्र अभिमन्यु टिबरेवाल ने जेईई मेन में 99.996परसेंटाइल स्कोर करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है. अभिमन्यु ने इस स्कोर के साथ राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा टॉपर्स की सूची में अभिमन्यु को 22वें स्थान पर रखा गया है. उसने 10वीं तक की पढ़ाई धनबाद पब्लिक स्कूल, हीरक ब्रांच से की थी. 10वीं बोर्ड में उसे 95प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त हुए थे. अभिमन्यु अपने माता-पिता के साथ एलसी रोड स्थित गार्डेन सिटी अपार्टमेंट में रहते हैं. उनके पिता अमित टिबरेवाल व्यवसायी हैं, जबकि मां पूनम टिबरेवाल गृहिणी हैं. वे आईआईटी बॉम्बे से बीटेक करना चाहते हैं.

जेईई मेन-2025की टॉपर्स लिस्ट :- यश कुमार—99.98, साहिल—99.98, उज्ज्वल आदित्य—99.98, अर्णव पांडेय—99.94, आदित्य मिश्रा—99.93, शौर्य शर्मा—99.91, तेजस तनय—99.83, आदित्य भारद्वाज—99.83,मो इब्राहिम—99.83,रवि—99.78, सार्थक—99.78, आदित्य शिवम—99.77, आरुष बनर्जी—99.76, आकाश साहू—99.75, लावण्या भाष्कर—99.73, रुद्राक्ष राय—99.71, दिव्यांश पांडेय—99.69, प्रिंस कुमार पांडेय—99.65, वेद प्रकाश—99.60, त्रिदश प्रसाद—99.51, शौर्य संस्कृत—99.40, अतिन गौरव—99.35, अभिनय—99.24, दीपांशु सिंह नेगी—99.24, अक्षांश कुमार—99.23, आर्यन सिन्हा—99.23, विशेष—99.23, शौर्य विजय—99.07, रणक—99.06, हितेश कुमार सिंह—99.02

More News

सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल का द्वितीय स्थापना दिवस आज, पूजा समारोह का आयोजन किया गया
तिथि : 29/10/2026
धनसार में CISF की बड़ी कार्रवाई: काली बस्ती ग्राउंड से 11 टन अवैध कोयला जब्त
तिथि : 28/10/2026
लोयाबाद: दुर्गा पूजा से पहले कल 7 घंटे रहेगी बिजली गुल, गणेशपुर अवर प्रमंडल ने जारी की शटड...
तिथि : 13/10/2026
कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग के यौन शोषण का आरोप
तिथि : 12/10/2026
भागाबांध: सौहार्द और शांति के साथ मनाएं दुर्गापूजा, ओपी में हुई शांति समिति की बैठक
तिथि : 04/09/2026
गांधी जयंती पर सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल में स्वच्छता अभियान आयोजित, बच्चों ने लिया स्व...
तिथि : 02/10/2026
कुस्तौर निवासी सुभम कुमार का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर
तिथि : 02/10/2026
केंदुआडीह पुलिस के सांध्य ड्राइव कार्रवाई से क्षेत्र के जुआड़ियों, शराबियों,मनचलों में मची ...
तिथि : 02/10/2026
खरिकाबाद में पर्यावरण समिति की आठवीं बैठक संपन्न, सामुदायिक निगरानी और स्वच्छता पर हुई चर्...
तिथि : 29/09/2026
धनबाद में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला फर्जीवाड़ा गिरोह बेनकाब, आरोपी पंकज गुप्ता ...
तिथि : 28/09/2026