प्रथम यज्ञ भूखंड धरा पे आर्य का आगाज है, है पावन संगम की धरती ये प्रयागराज है गाने के भोजपुरी गायक आलोक कुमार धनबाद पहुंचे

City: Dhanbad | Date: 12/02/2025
1261

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद : - भोजपुरी गायक आलोक कुमार धनबाद पहुंचे. इस दौरान उन्होंने भोजपुरी संगीत को लेकर बेबाकी से अपनी बात रखी. उनके गाये गीत 'प्रथम यज्ञ भूखंड धरा पे आर्य का आगाज है, है पावन संगम की धरती ये प्रयागराज है. अर्द्ध कुंभ और महाकुंभ से होता है शृंगार, ऋषि और मुनियों का दिखता है अलग-अलग किरदार यहां'. आज से दो वर्ष पूर्व बनी भोजपुरी फिल्म प्रयागराज का यह गाना इन दिनों महाकुंभ को लेकर काफी चर्चा में है. इस गाने में अपनी आवाज देने वाले भोजपुरी गायक आलोक कुमार धनबाद पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की. भोजपुरी गायक आलोक कुमार ने कहा कि उनका गाया गाना ये प्रयागराज है. इतनी सुर्खियां बटोरेगा इसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी. उन्होंने वर्ष 2022में इस गाने को गाया था. इस गाने को लेकर उन्हें लोगों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है. साथ ही यह गाना महाकुंभ में काफी ट्रेंड कर रहा है और गाने पर काफी रील्स भी बने हैं.

धनबाद में 'न्यूज़ फास्ट ' से बातचीत करते भोजपुरी गायक आलोक कुमार ने भोजपुरी गानों में फूहड़ता परोसे जाने पर चिंता जताई। आलोक कुमार ने कहा कि आजकल भोजपुरी गानों को जिस प्रकार की फूहड़ता के साथ परोसा जा रहा है, उससे हम जैसे गायकों को काफी ठेस पहुंचती है. उन्होंने कहा कि भोजपुरी एक बड़ी और चर्चित भाषा है. यह भाषा विदेशों में भी पसंद की जाती है. इस भाषा में गाए जाने वाले गाने को करोड़ों लोग सुनना पसंद करते हैं. उन्होंने नए भोजपुरी गायकों से अपील की है कि भोजपुरी गानों को फूहड़ता के साथ परोसने से बचें.वे अब तक 6 से 7 हजार गाना गा चुके हैं आलोक सोर्स न्यूज़ फास्ट। आपको बता दें कि आलोक कुमार भोजपुरी के अलावे हिंदी, राजस्थानी, गुजराती, दक्षिण भारतीय समेत कई भाषाओं में कई गाने गाए हैं. अब तक उन्होंने 6 से 7 हजार गानों में अपनी आवाज दी है. गायक आलोक कुमार मूल रूप से बिहार के लखीसराय जिला के कजरा के रहने वाले हैं. आलोक भोजपुरी का पहला रियलिटी शो सुर संग्राम 2009 के विजेता भी रहे हैं.


More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026