सीनियर अधिकारी करता था परेशान, कर्मचारी ने रची साजिश; बुलेट का लालच देकर करवाया हमला

City: Dhanbad | Date: 10/02/2025
1283

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद :- चासनाला/ पाथरडीह रेलवे अधिकारी मो. मिन्हाज के साथ 12 फरवरी की रात पाथरडीह सेवन डेज के समीप झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग पर हुई मारपीट और लूटकांड का रविवार को सुदामडीह पुलिस ने खुलासा कर दिया।इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पुलिस ने बताया कि रेलवे में चदरा काटने और परेशान करने को लेकर रेलवे कैरेज और वैगन के एक कर्मचारी ने ही अपने अधिकारी पर हमला कराने की सुपारी अपराधियों को दी थी।पुलिस ने कांड में संलिप्त रेलकर्मी कतरास झारकौर निवासी 40 वर्षीय ऋषि मोहन सिंह, नुनूडीह काली मंदिर समीप निवासी 21 वर्षीय रोहन विश्वकर्मा और 23 वर्षीय सुजल गुप्ता को गिरफ्तार कर धनबाद जेल भेज दिया है।गिरफ्तार रोहन के पास से लूट की मोबाइल वन प्लस और घटना में प्रयुक्त हीरो मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। जबकि अमन रवानी, सूरज पाठा और सनी पासवान फरार हैं।

यह है मामला :- सिंदरी आरएम फोर निवासी और पाथरडीह रेलवे के कैरेज और वैगन विभाग में वरीय सेक्शन अभियंता के पद पर कार्यरत मो. मिन्हाज 12 जनवरी की देर रात काम समाप्त कर सिंदरी अपने आवास लौट रहे थे।तभी पाथरडीह सेवन डेज समीप अज्ञात चार अपराधियों ने अचानक बाइक रोक कर उन पर हमला कर दिया। इस दौरान मारपीट कर उनका मोबाइल, पर्स, बाइक की चाबी और एक हजार रुपए बदमाशों ने लूट लिया। सुदामडीह पुलिस ने 15 जनवरी को अज्ञात पर लूट का मामला दर्ज किया था।

पुलिस ऐसे पहुंची अपराधियों तक :- वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंदरी के नेतृत्व में पुलिस ने अपनी तकनीकी सेल की मदद से लूटे गए मोबाइल का सीडीआर निकाला। इसके बाद हजारीबाग मुफ्फसिल थाना के डूमर में छापामारी की।पुलिस ने वहां से रोहन विश्वकर्मा के भाई के पास से मोबाइल को जब्त किया। पुलिस ने नुनूडीह से रोहन, सुजल गुप्ता को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की। पूछताछ करने पर दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।
चदरा काटने को लेकर हुआ था विवाद
आरोपियों ने बताया कि पाथरडीह शेड में कैरेज और वैगन में कार्यरत रेलवे कर्मी ऋषि मोहन का उनके अधिकारी मो. मिन्हाज के साथ घटना से पूर्व चदरा काटने को लेकर विवाद हुआ था। ऋषि ने मिन्हाज से बदला लेने के लिए मोहन बाजार के कई आपराधिक मामलों के सजायाफ्ता अमन रवानी से संपर्क किया।ऋषि ने अमन को रेल अधिकारी मिन्हाज के साथ मारपीट करने पर बुलेट देने की सुपारी दी। अमन ने अपने दोस्त रोहन, सुजल, परघाबाद बस्ती के सूरज महतो उर्फ पाठा और सनी पासवान के साथ 12 जनवरी की देर रात रेल अधिकारी पर हमला कर जख्मी कर लूट की घटना को अंजाम दिया था।छापेमारी में सुदामडीह थाना प्रभारी सूरज कुमार रजक, पुअनि मो. अफरोज, पुअनि जगमोहन बानरा, सअनि उमेश लाल राय आदि थे।
जोरापोखर अंचल पुलिस निरीक्षक पंकज भूषण ने कहा कि रेलकर्मी ने ही रेल अधिकारी के साथ मारपीट की सुपारी दी थी। पुलिस ने कांड में संलिप्त रेलकर्मी और दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य फरार तीन अपराधी भी जल्द पुलिस गिरफ्त में होंगे।लूटकांड में संलिप्त तीन अपराधियों का सुदामडीह थाना में ही कई गंभीर मामले दर्ज हैं। तीनो पूर्व में जेल भी जा चुके हैं। अमन रवानी पर सुदामडीह थाना में सात आपराधिक मामला दर्ज है। सूरज महतो उर्फ पाठा पर चार व सुजल गुप्ता पर दो मामले दर्ज है। 

More News

सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल का द्वितीय स्थापना दिवस आज, पूजा समारोह का आयोजन किया गया
तिथि : 29/10/2026
धनसार में CISF की बड़ी कार्रवाई: काली बस्ती ग्राउंड से 11 टन अवैध कोयला जब्त
तिथि : 28/10/2026
लोयाबाद: दुर्गा पूजा से पहले कल 7 घंटे रहेगी बिजली गुल, गणेशपुर अवर प्रमंडल ने जारी की शटड...
तिथि : 13/10/2026
कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग के यौन शोषण का आरोप
तिथि : 12/10/2026
भागाबांध: सौहार्द और शांति के साथ मनाएं दुर्गापूजा, ओपी में हुई शांति समिति की बैठक
तिथि : 04/09/2026
गांधी जयंती पर सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल में स्वच्छता अभियान आयोजित, बच्चों ने लिया स्व...
तिथि : 02/10/2026
कुस्तौर निवासी सुभम कुमार का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर
तिथि : 02/10/2026
केंदुआडीह पुलिस के सांध्य ड्राइव कार्रवाई से क्षेत्र के जुआड़ियों, शराबियों,मनचलों में मची ...
तिथि : 02/10/2026
खरिकाबाद में पर्यावरण समिति की आठवीं बैठक संपन्न, सामुदायिक निगरानी और स्वच्छता पर हुई चर्...
तिथि : 29/09/2026
धनबाद में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला फर्जीवाड़ा गिरोह बेनकाब, आरोपी पंकज गुप्ता ...
तिथि : 28/09/2026