टुंडी के मछियारा जंगल में ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार की मौत, एक गंभीर

City: Dhanbad | Date: 05/01/2025
1265

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद : टुंडी प्रखंड के मनियाडीह थाना क्षेत्र स्थित मछियारा जंगल के समीप रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में डंडाटांड़ निवासी शैलेन सोरेन (पिता- रामू मुर्मू) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नावाटांड़ निवासी इतवारी मरांडी (पिता- सोनीलाल मरांडी) गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक ट्रैक्टर की चपेट में आने से दुर्घटना घटी। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से दोनों को 108 एंबुलेंस से शहीद निर्मल महतो स्मारक मेडिकल कॉलेज, धनबाद भेजा गया। जहां घायल इतवारी मरांडी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रांची के रिम्स रेफर किया गया।
मनियाडीह थाना प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया है, जिसे जब्त करने के लिए पुलिस टीम मौके पर भेजी गई है। मृतक शैलेन सोरेन के शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया जारी है।
इस हादसे ने क्षेत्र में गमगीन माहौल पैदा कर दिया है, जबकि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच और आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026