धनबाद उपायुक्त की अध्यक्षता में सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी सघं की निदेशक पर्षद बैठक सम्पन्न

City: Dhanbad | Date: 02/01/2025
1260

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद 

आज दिनांक 02 जनवरी 2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी सघं की निदेशक पर्षद धनबाद की बैठक समाहारणलय सभाकक्ष में की गई।
बैठक में सदस्यता प्रदान करने पर विचार, विभाग द्वारा स्वीकृत कार्ययोजनान्तर्गत हेतु जमीन की उपलब्धता, जिला सहकारी संघ कार्यालय के लिए स्थान आरक्षित करने, कार्यालय संचालन हेतु प्रोफेशनल मैन पावर (MBA), कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं लेखा संधारण हेतु वरीय अंकेक्षण पदाधिकारी को लेखा पदाधिकारी के रूप में नामित करने, जिला सहकारी संघ कार्यालय के संचालन हेतु एक सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित करने, जिला स्तरीय कार्यशाला के आयोजन हेतु कार्यक्रम निर्धारित करने, वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु जिलावार कार्ययोजना का प्रस्ताव भेजने समेत विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।
इस दौरान उपायुक्त ने सभी सक्षम पैक्सों/एम.पी.सी.एस को सदस्य बनाने हेतु विशेष अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही जिला मुख्यालय के आसपास पांच एकड़ जमीन की उपलब्धता हेतु गोविंदपुर अंचलाधिकारी के साथ क्षेत्र का निरीक्षण करने हेतु जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। वहीं जिला सहकारिता संघ कार्यालय के लिए कंबाइंड बिल्डिंग स्थित पूर्व उप विकास आयुक्त कार्यालय में कमरा आवंटन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान जिला सहकारी संघ को प्रदत हिस्सा पूँजी पो० 3.00 करोड रूपया का बैंक में सावधि जमा के रूप में निवेश के अर्जित सूद की राशि से संघ कार्यालय के स्थापना प्रशासनिक एवं विविध व्यय के लिए वार्षिक बजट जिला सहकारी संघ के निर्देशक पर्षद द्वारा अनुमोदन हेतु स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा कार्यालय संचालन हेतु प्रोफेशनल मैन पावर (एमबीए) कंप्यूटर ऑपरेटर एवं लेखा संधारण हेतु वरीय अंकेक्षण पदाधिकारी को लेखा पदाधिकारी के रूप में नामित करने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने डीएफओ एवं डीसीओ को वर्ष 2025-26 हेतु कार्ययोजना तैयार करने हेतु निर्देशित किया।
बैठक में डीएफओ श्री विकास पालीवाल, जिला सहकारिता पदाधिकारी श्री वेद प्रकाश, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री मुकेश बाउरी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सह जिला कल्याण पदाधिकारी श्री नियाज अहमद, विधायक प्रतिनिधि, पैक्स प्रतिनिधि समेत अन्य मौजूद रहें।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026