प्रेमी युगल को आपत्तिजनक स्थिति में देखना युवक को महंगा पड़ा,प्रेमी जोड़े ने की युवक की निर्मम हत्या

City: Dhanbad | Date: 31/12/2024
1284

समय न्यूज़ 24 धनबाद

 पूर्वी टुंडी के घोषालडीह जंगल में‌ मिला संतोष का शव
 प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक स्थिति में देखना एक युवक को महंगा पड़ गया। प्रेमी जोड़े ने युवक की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। युवक का शव घोषालडीह गांव के पीछे नया विश्वाडीह के जंगल में झाड़ियों के बीच पाया गया। पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी जोड़े को हिरासत में ले लिया है। 30 वर्षीय मृतक संतोष महतो उर्फ मजनू घोषालडीह गांव का रहने वाला था। हत्यारोपी प्रेमी जोड़ा नाबालिग है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृत संतोष रोजाना की तरह मंगलवार को अपने घर के लगभग पांच सौ मीटर पीछे मवेशियों को चरा रहा था। इसी क्रम में संतोष ने जंगल में प्रेमी जोड़ा को आपत्तिजनक स्थिति में प्रेमालाप करते हुए देख लिया। इस घटना के बाद प्रेमी जोड़े ने अपने कुकर्मों का पर्दाफाश होने के भय से संतोष को दबोच कर जमीन पर पटकते हुए उसके सिर पर पास में ही पड़े बड़े पत्थर से प्रहार कर दिया। जोरदार तरीके से की ग ई प्रहार से संतोष का सिर बुरी तरह क्षत विक्षत हो गया। साथ ही मृतक की आंखें तक बाहर आ गई थी। घटना के दौरान मृतक का चीख सुनकर गांव के ही दो छोटे बच्चे घटनास्थल की ओर दौड़े। बच्चों ने वहां से भागते हुए प्रेमी जोड़े को देख लिया। दोनों बच्चों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। इसके गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, तब-तक युवक की मौत हो चुकी थी। रोते बिलखते परिजनों ने घटना की सूचना पूर्वी टुंडी पुलिस को दी। थानेदार तारीख वसीम दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के सामने एक चांदी का चेन, कोंडोम बरामद किया। पुलिस ने खून से लथपथ पत्थर को भी जब्त किया है। घटना के प्रत्यक्षदर्शी उक्त दोनों बच्चों ने थानेदार के सामने प्रेमी जोड़े का नाम भी बताया। प्रेमी जोड़ा दसवीं कक्षा में एक साथ पढ़ता है। जानकारी के अनुसार इन दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
थानेदार तारीख वसीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रेमी जोड़े को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

More News

सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल का द्वितीय स्थापना दिवस आज, पूजा समारोह का आयोजन किया गया
तिथि : 29/10/2026
धनसार में CISF की बड़ी कार्रवाई: काली बस्ती ग्राउंड से 11 टन अवैध कोयला जब्त
तिथि : 28/10/2026
लोयाबाद: दुर्गा पूजा से पहले कल 7 घंटे रहेगी बिजली गुल, गणेशपुर अवर प्रमंडल ने जारी की शटड...
तिथि : 13/10/2026
कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग के यौन शोषण का आरोप
तिथि : 12/10/2026
भागाबांध: सौहार्द और शांति के साथ मनाएं दुर्गापूजा, ओपी में हुई शांति समिति की बैठक
तिथि : 04/09/2026
गांधी जयंती पर सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल में स्वच्छता अभियान आयोजित, बच्चों ने लिया स्व...
तिथि : 02/10/2026
कुस्तौर निवासी सुभम कुमार का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर
तिथि : 02/10/2026
केंदुआडीह पुलिस के सांध्य ड्राइव कार्रवाई से क्षेत्र के जुआड़ियों, शराबियों,मनचलों में मची ...
तिथि : 02/10/2026
खरिकाबाद में पर्यावरण समिति की आठवीं बैठक संपन्न, सामुदायिक निगरानी और स्वच्छता पर हुई चर्...
तिथि : 29/09/2026
धनबाद में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला फर्जीवाड़ा गिरोह बेनकाब, आरोपी पंकज गुप्ता ...
तिथि : 28/09/2026