कोयला तस्करी को ले दो गुट मे भिड़ंत, पूर्ब विधायक घायलों से मिलने ओहुंची अस्पताल

City: Dhanbad | Date: 31/12/2024
1284

समय न्यूज़ 24 धनबादः जिले के पंचेत ओपी क्षेत्र के लुचीबाद में कोयला की तस्करी को लेकर दो गुटों में भिड़ंत हो गई. दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई है. जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं. घायलों में सपन महतो भी शामिल हैं. उसके चेहरे पर जख्म के निशान हैं. वहीं बिरजू नामक शख्स भी जख्मी है.

पूर्व विधायक घायलों से मिलने पहुंचीं
कोयला तस्करी के दौरान दो गुटों के बीच हुई मारपीट का खुलासा तब हुआ जब निरसा की पूर्व विधायक अपर्णा सेन गुप्ता और पिंटू सिंह घायलों से मिलने के बाद पंचेत ओपी पहुंचे. घटना को लेकर पूर्व विधायक अपर्णा सेन गुप्ता पंचेत ओपी प्रभारी प्रभात कुमार राय से मुलाकात की मामले में कार्रवाई की मांग की हैं.
पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग
ओपी प्रभारी से मिलने के बाद पूर्व विधायक अपर्णा सेन गुप्ता ने मीडिया से भी बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि उचित कार्रवाई के लिए थाना पहुंचे हैं. लुचीबाद में मारपीट की घटना की जानकारी मिली थी. जिसके बाद ओपी पहुंचे थे. पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है.

More News

सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल का द्वितीय स्थापना दिवस आज, पूजा समारोह का आयोजन किया गया
तिथि : 29/10/2026
धनसार में CISF की बड़ी कार्रवाई: काली बस्ती ग्राउंड से 11 टन अवैध कोयला जब्त
तिथि : 28/10/2026
लोयाबाद: दुर्गा पूजा से पहले कल 7 घंटे रहेगी बिजली गुल, गणेशपुर अवर प्रमंडल ने जारी की शटड...
तिथि : 13/10/2026
कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग के यौन शोषण का आरोप
तिथि : 12/10/2026
भागाबांध: सौहार्द और शांति के साथ मनाएं दुर्गापूजा, ओपी में हुई शांति समिति की बैठक
तिथि : 04/09/2026
गांधी जयंती पर सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल में स्वच्छता अभियान आयोजित, बच्चों ने लिया स्व...
तिथि : 02/10/2026
कुस्तौर निवासी सुभम कुमार का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर
तिथि : 02/10/2026
केंदुआडीह पुलिस के सांध्य ड्राइव कार्रवाई से क्षेत्र के जुआड़ियों, शराबियों,मनचलों में मची ...
तिथि : 02/10/2026
खरिकाबाद में पर्यावरण समिति की आठवीं बैठक संपन्न, सामुदायिक निगरानी और स्वच्छता पर हुई चर्...
तिथि : 29/09/2026
धनबाद में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला फर्जीवाड़ा गिरोह बेनकाब, आरोपी पंकज गुप्ता ...
तिथि : 28/09/2026