मंत्री सीपी सिंह के बयान पर रामचंद्र सहिस ने कहा, भाजपा को समीक्षा का शौक है, तो आमने-सामने बैठ लें

City: Ranchi | Date: 04/06/2018 Samay News Desk
1209

राँची : सिल्ली और गोमिया उपचुनाव के परिणाम के बाद एनडीए में खटराग बढ़ रहा है़  आजसू पार्टी के प्रधान महासचिव व विधायक रामचंद्र सहिस ने कहा है कि भाजपा शौक से गठबंधन की समीक्षा करे़  आजसू पार्टी चाहेगी कि आमने-सामने बैठ कर समीक्षा हो जाये़  हम भी बता सकेंगे कि कैसे झारखंडी भावना और जरूरतों की अनदेखी हुई़  श्री सहिस मंत्री सीपी सिंह के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा को भी गठबंधन की समीक्षा करनी चाहिए़ 

आजसू के कारण ही बहुमत की सरकार बनी

श्री सहिस ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो लगातार सरकार की नीतियों और जनहित के  मुद्दों पर सकारात्मक फैसले लेने का आग्रह करते रहे हैं, लेकिन हालात अच्छे  नहीं हैं. उन्होंने कहा कि मंत्री सीपी सिंह द्वारा यह कहना कि आजसू पार्टी एनडीए का बहुत बड़ा घटक नहीं है, तो उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि उसे गठबंधन में किस हैसियत वाले दल की जरूरत है. उन्हें शायद वर्ष 2000 याद नहीं है जब एक अकेले विधायक सुदेश महतो के समर्थन से भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी थी. 2005 तो उन्हें निश्चित ही याद होगा कि कैसे आजसू ने एनडीए की सरकार बनवायी थी. आज आजसू की सकारात्मक सोच का ही परिणाम है कि राज्य में पहली बार स्पष्ट बहुमत की सरकार बनी़

आजसू हर मामले में ज्यादा ईमानदार,

श्री सहिस ने कहा कि विकास का एजेंडा सिर्फ भाजपा के लिए ही सर्वोपरि नहीं है़ आजसू हर मामले में ज्यादा ईमानदार रही है. चाहे गठबंधन धर्म का मामला हो, या झारखंड के आदिवासियों-मूलवासियों की हित का मामला हो़  झारखंड के आदिवासियों-मूलवासियों की भावना को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है़  झारखंड में भाजपा और सरकार खुद को दमदार स्थिति में आंकती है, तो उसमें आजसू का अहम सहयोग भी शामिल है.  लेकिन वर्तमान सरकार झारखंडी हितों की लगातार अनदेखी करती रही है़  झारखंड को गिरवी रखने वालों ने महागठबंधन बनाकर फिर एकबार राज्य को विनाश के गर्त में ढकेलने का प्रयास शुरू किया है़  आजसू उनकी मंशा कभी सफल नहीं होने देगी़

 

More News

रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026
बजट सत्र ब्रेकिंग- धनबाद के अस्पताल में शव रोकने पर सदन में हंगामा, विधायक रागिनी सिंह ने ...
तिथि : 13/03/2026
मईया सम्मान योजना : अभी भी कई लाभुकों का खाता क्यों है होल्ड ? क्या गड़बड़ी हुई की पैसा मई...
तिथि :
झारखंड के रजरप्पा में बंद पड़ी कोयला खदान में भीषण आग ,धुंए से लोग परेशान
तिथि : 21/04/2025
रांची के कोतवाली थाना का दारोगा महिला थाना से घुस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
तिथि : 28/02/2025
अजब-गजब : जो खुद हैं CBI चार्जसीटेड वो अब देखेंगे कार्मिक में स्थापना, प्रमोशन और आरोप का...
तिथि : 17/02/2025
दिल्ली में भगदड़ के बाद झारखंड में भी अलर्ट , महाकुम्भ को लेकर प्रमुख स्टेशन पर हो रही भीड़...
तिथि : 17/02/2025
महाकुंभ को लेकर रांची रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़, पांच महिला यात्री बेहोश, ट्रेन छूटने पर ह...
तिथि : 17/02/2025