मरीजों के परिजन ने की सड़क जाम, प्रभारी निदेशक ने झामुमो नेता पर उठाया हाथ

City: Ranchi | Date: 03/06/2018 Admin
1212

Ranchi : रिम्स का हाल बेहाल हो चुका है. मरीज और उनके परिजन जान बचाने को लेकर हर तरह की दुहाई डाॅक्टरों और नर्सों को दे रहे हैं, पर हड़ताल में जाने के बाद से ही वे अमानवीय और संवेदनहीन हो चुके हैं. एक की गलती की सजा अब तक 25 जान गंवाकर भी मरीज नहीं चुका पाए हैं. 36 घंटे से अधिक हो जाने के बाद भी रिम्स हड़ताल खत्म होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं. मरीज के परिजन बार-बार मिन्नत करके हार मान चुके हैं और अब उन्होंने भी जूनियर नर्स और डाॅक्टरों के विरोध में सड़क जाम कर दिया है. रिम्स गेट के पास मरीजों के परिजन ने सड़क जाम कर दिया है.

प्रभारी निदेशक ने झामुमो नेता पर उठाया हाथ

झामुमो नेता अंतु तिर्की मरीजों के परिजनों के साथ रिम्स के प्रभारी निदेशक के पास हड़ताल खत्म कराने और तत्कालिक व्यव्स्था दुरुस्त करने की मांग को लेकर पहुंचे थे. इस दौरान रिम्स के प्रभारी निदेशक ने झामूमो के अंतु तिर्की पर हाथ उठा दिया. गौरतलब है कि रिम्स निदेशक स्थिति को कंट्रोल कर पाने में पूरी तरह से नाकाम हो चुके हैं और भड़ास दूसरे पर निकाल रहे हैं.

क्या था मामला

रिम्स के मेडिकल विभाग में भर्ती महिला मरीज गीता देवी की शुक्रवार देर रात मौत हो गई थी. जिसके बाद परिजनों ने यह आरोप लगाया था कि इंजेक्शन देने के कुछ देर बाद ही मरीज की मौत हो गयी. इसी को लेकर मृतका के परिजन और नर्सों के बीच मारपीट हुई थी.  जिसे लेकर नर्सें हड़ताल पर चली गयीं हैं और इमरजेंसी सेवा भी ठप कर दी गयी है

More News

रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026
बजट सत्र ब्रेकिंग- धनबाद के अस्पताल में शव रोकने पर सदन में हंगामा, विधायक रागिनी सिंह ने ...
तिथि : 13/03/2026
मईया सम्मान योजना : अभी भी कई लाभुकों का खाता क्यों है होल्ड ? क्या गड़बड़ी हुई की पैसा मई...
तिथि :
झारखंड के रजरप्पा में बंद पड़ी कोयला खदान में भीषण आग ,धुंए से लोग परेशान
तिथि : 21/04/2025
रांची के कोतवाली थाना का दारोगा महिला थाना से घुस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
तिथि : 28/02/2025
अजब-गजब : जो खुद हैं CBI चार्जसीटेड वो अब देखेंगे कार्मिक में स्थापना, प्रमोशन और आरोप का...
तिथि : 17/02/2025
दिल्ली में भगदड़ के बाद झारखंड में भी अलर्ट , महाकुम्भ को लेकर प्रमुख स्टेशन पर हो रही भीड़...
तिथि : 17/02/2025
महाकुंभ को लेकर रांची रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़, पांच महिला यात्री बेहोश, ट्रेन छूटने पर ह...
तिथि : 17/02/2025