गुमला : चाचा की शादी में आयी छठवीं कक्षा की छात्र से दुष्कर्म, मामला दर्ज

City: Ranchi | Date: 01/06/2018 Admin
1209

गुमला : घाघरा प्रखंड के अरंगी गांव में चाचा की शादी में शामिल होने आयी छठवीं कक्षा की छात्र से दुष्कर्म हुआ है. घटना गुरुवार की देर रात की है. तीन किशोरों ने छात्रा को अगवा किया था. जिसमें एक किशोर ने रेप किया. अन्य दो किशोर जैसे ही रेप करने जा रहे थे. गांव के लोग पहुंच गये. ग्रामीणों को देख तीनों युवक रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये.

शुक्रवार की सुबह को ग्रामीणों ने तीनों युवकों को पकड़ा और थाने में लाकर पुलिस को सौंप दिया. पुलिस तीनों किशोरों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है..

इस प्रकार हुई घटना

जानकारी के अनुसार पीड़िता लोहरदगा जिला में अपने रिश्तेदार के घर में रहकर पढ़ाई करती है. कुछ दिन पहले वह अपने चाचा की शादी में शामिल होने अरंगी गांव आयी थी. गुरुवार को चाचा की शादी थी. छात्रा शादी समारोह में घूम रही थी. तभी किसी ने पीछे से उसे पत्थर मारा. छात्रा पत्थर मारने वालों को खोजते हुए शादी समारोह से बाहर निकल गयी. वह सुनसान जगह पहुंच गयी.

तभी गांव के ही तीन नाबालिक किशोरों ने छात्रा को पकड़ लिया. गांव से एक किमी दूर सुनसान जगह बेहराटोली ले गये. जहां छात्र से दुष्कर्म की घटना घटी है. पीड़िता के अनुसार पहले एक किशोर ने रेप किया. दो अन्य किशोर रेप करने की कोशिश ही कर रहे थे कि ग्रामीण पहुंच गये. इसके बाद तीनों किशोर भाग गये. रेप में शामिल किशोर वर्ग सातवीं का छात्र है. वह अन्य दो किशोर चौथी व छठी कक्षा के छात्र हैं.

 नाबालिक से रेप हुआ है. इस मामले में घाघरा थाना में केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

अंशुमान कुमार, एसपी, गुमला

More News

रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026
बजट सत्र ब्रेकिंग- धनबाद के अस्पताल में शव रोकने पर सदन में हंगामा, विधायक रागिनी सिंह ने ...
तिथि : 13/03/2026
मईया सम्मान योजना : अभी भी कई लाभुकों का खाता क्यों है होल्ड ? क्या गड़बड़ी हुई की पैसा मई...
तिथि :
झारखंड के रजरप्पा में बंद पड़ी कोयला खदान में भीषण आग ,धुंए से लोग परेशान
तिथि : 21/04/2025
रांची के कोतवाली थाना का दारोगा महिला थाना से घुस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
तिथि : 28/02/2025
अजब-गजब : जो खुद हैं CBI चार्जसीटेड वो अब देखेंगे कार्मिक में स्थापना, प्रमोशन और आरोप का...
तिथि : 17/02/2025
दिल्ली में भगदड़ के बाद झारखंड में भी अलर्ट , महाकुम्भ को लेकर प्रमुख स्टेशन पर हो रही भीड़...
तिथि : 17/02/2025
महाकुंभ को लेकर रांची रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़, पांच महिला यात्री बेहोश, ट्रेन छूटने पर ह...
तिथि : 17/02/2025