एक बंद घर का ग्रिल तोड़ 70 लाख के जेवरात की चोरी,पूरा परिवार गया था श्राद्ध कार्यक्रम में बोकारो

City: Ranchi | Date: 25/03/2023
1209

समय न्यूज़ 24 डेस्क 

राँची।राजधानी राँची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में न्यू एजी कॉलोनी कडरू में चोरों ने एक बंद घर का ग्रिल तोड़ 70 लाख रुपए मूल्य के जेवरात और 50 हजार रुपए कैश की चोरी की है। इस संबंध में न्यू एजी को ऑपरेटिव कॉलोनी के प्लॉट संख्या 136बी में रहने वाले विजय कुमार (53) ने अरगोड़ा थाना में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में विजय कुमार ने बताया है कि उनका पूरा परिवार उनके ससुर के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 18 मार्च को बोकारो गए हुए थे। घर पूरी तरह से बंद था। चोर खिड़की का ग्रिल तोड़ अंदर घुसे। कमरे में रखा अलमीरा तोड़ा और सोने चांदी के जितने भी जेवरात थे चुरा ले गए। उनका पूरा परिवार 20 मार्च को बोकारो से राँची लौटा तो चोरी की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस भी उनके घर पहुंची और चोरी की घटना की जानकारी ली विजय कुमार ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि उनके घर से जो जेवरात की चोरी हुई है उसकी कीमत 70 लाख रुपए है। जेवरात के अलावा घर में रखे 50 हजार रुपए नगद भी चोर ले गए। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। हालांकि अभी चोरों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है।

इन जेवरातों की हुई है चोरी

विजय कुमार के घर से चोरों ने जो जेवरात चुराए उनमें सोने का नेकलेस 3 सेट, गोल्ड चेन 8 पीस, मंगलसूत्र 4 पीस, सोने का कान का 21, डायमंड ईयर रिंग 3 सेट, कान की बाली 9 सेट, चांदी का पायल, 9 सेट, चांदी के बरतन 3 सेट, सोने की अंगूठी 12 पीस, सोने की चुड़ी 4 सेट, डायमंड अंगूठी 1 पीस मांग टीका 2 पीस, सोने का नथ 1 पीस, कान का फुल एक भर, चांदी का सिक्का 15 पीस नोज पिन 11 पीस शामिल है।

More News

रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026
बजट सत्र ब्रेकिंग- धनबाद के अस्पताल में शव रोकने पर सदन में हंगामा, विधायक रागिनी सिंह ने ...
तिथि : 13/03/2026
मईया सम्मान योजना : अभी भी कई लाभुकों का खाता क्यों है होल्ड ? क्या गड़बड़ी हुई की पैसा मई...
तिथि :
झारखंड के रजरप्पा में बंद पड़ी कोयला खदान में भीषण आग ,धुंए से लोग परेशान
तिथि : 21/04/2025
रांची के कोतवाली थाना का दारोगा महिला थाना से घुस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
तिथि : 28/02/2025
अजब-गजब : जो खुद हैं CBI चार्जसीटेड वो अब देखेंगे कार्मिक में स्थापना, प्रमोशन और आरोप का...
तिथि : 17/02/2025
दिल्ली में भगदड़ के बाद झारखंड में भी अलर्ट , महाकुम्भ को लेकर प्रमुख स्टेशन पर हो रही भीड़...
तिथि : 17/02/2025
महाकुंभ को लेकर रांची रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़, पांच महिला यात्री बेहोश, ट्रेन छूटने पर ह...
तिथि : 17/02/2025