धनबाद सहित 15 स्टेशन पर बनेगा 12 मीटर चौड़ा ओवरब्रिज

City: Dhanbad | Date: 17/03/2023
1284

समय न्यूज़ 24 डेस्क 

धनबाद स्टेशन पर एक और नया ओवरब्रिज बनाया जाएगा। यह ओवरब्रिज दक्षिणी छोर स्टेशन को उत्तरी छोर से जोड़ेगा। इसकी चौड़ाई 12 मीटर होगी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत धनबाद के साथ-साथ गोमो, कतरास और पारसनाथ सहित धनबाद डिवीजन के अन्य 15 स्टेशनों पर भी पुल बनाने की योजना है।पुल के साथ रैंप भी जुड़ा रहेगा। रैंप से यात्री प्लेटफार्मों तक पहुंच सकेंगे।
फेज वन में ही सभी चयनित स्टेशनों पर ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। इस पुल को सेंट्रल फुट ओवरब्रिज का नाम दिया जाएगा। इसे आरडीएसओ के मानक के अनुसार बनाया जाएगा। पिछले दिनों धनबाद पहुंचे पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा ने धनबाद स्टेशन के पुनर्विकास की योजना पर बैठक की थी। उन्होंने धनबाद स्टेशन का निरीक्षण भी किया था। इस मौके पर उन्होंने सेंट्रल फुट ओवरब्रिज के लिए स्थल चयन पर भी चर्चा की थी। धनबाद स्टेशन के पास आरआरआई भवन के बगल से उत्तरी छोर पर पत्थर कोठी की तरफ ओवरब्रिज बनाने की चर्चा चल रही है। इसके अलावा रिजर्वेशन ऑफिस के ऊपर से भी पुल बनाने पर विचार किया जा रहा है। एक प्रस्ताव यह भी है कि आरपीएफ पोस्ट के अगल-बगल यह सेंट्रल ओवरब्रिज बने। जीएम ने प्लेटफार्मों के नीचे से एक अंडरब्रिज (सब-वे) बनाने का भी प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। यह अंडरब्रिज भी उत्तरी और दक्षिणी छोर को जोड़ेगा। इस सब-वे से भी प्लेटफॉर्म जुड़े रहेंगे।
इन स्टेशनों पर भी बनेगा फुट ओवरब्रिज
धनबाद के अलावा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कतरास, गोमो, गढ़वा रोड, डाल्टेनगंज, कोडरमा, पारसनाथ, लातेहार, पहाड़पुर, हजारीबाग रोड, चोपन, रेणुकूट, नगर उटांरी, गढ़वा टाउन, बरकाकाना और चंद्रपुरा में भी 12-12 मीटर चौड़ी सेंट्रल ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव है।

More News

सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल का द्वितीय स्थापना दिवस आज, पूजा समारोह का आयोजन किया गया
तिथि : 29/10/2026
धनसार में CISF की बड़ी कार्रवाई: काली बस्ती ग्राउंड से 11 टन अवैध कोयला जब्त
तिथि : 28/10/2026
लोयाबाद: दुर्गा पूजा से पहले कल 7 घंटे रहेगी बिजली गुल, गणेशपुर अवर प्रमंडल ने जारी की शटड...
तिथि : 13/10/2026
कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग के यौन शोषण का आरोप
तिथि : 12/10/2026
भागाबांध: सौहार्द और शांति के साथ मनाएं दुर्गापूजा, ओपी में हुई शांति समिति की बैठक
तिथि : 04/09/2026
गांधी जयंती पर सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल में स्वच्छता अभियान आयोजित, बच्चों ने लिया स्व...
तिथि : 02/10/2026
कुस्तौर निवासी सुभम कुमार का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर
तिथि : 02/10/2026
केंदुआडीह पुलिस के सांध्य ड्राइव कार्रवाई से क्षेत्र के जुआड़ियों, शराबियों,मनचलों में मची ...
तिथि : 02/10/2026
खरिकाबाद में पर्यावरण समिति की आठवीं बैठक संपन्न, सामुदायिक निगरानी और स्वच्छता पर हुई चर्...
तिथि : 29/09/2026
धनबाद में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला फर्जीवाड़ा गिरोह बेनकाब, आरोपी पंकज गुप्ता ...
तिथि : 28/09/2026