झरिया विधायक ने विस में उठाया एसडीआरएफ गठन में विलंब का मुद्दा

City: Ranchi | Date: 13/03/2023
1212

समय न्यूज़ 24 डेस्क

धनबाद/झरिया :विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने 13 मार्च को विधानसभा में स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) के गठन में विलंब का मुद्दा उठाया. एसडीआरएफ का गठन नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) की तर्ज पर होना है.उन्होंने कहा कि बताया कि राज्य में एसडीआरएफ का गठन नहीं होने से असामयिक घटनाओं में क्षति अधिक हो रही है. इन घटनाओं पर नियंत्रण के लिए एनडीआरएफ पर निर्भर रहना पड़ता है. उन्होंने विभागीय मंत्री से पूछा कि राज्य के सभी जिलों में एसडीआरएफ का गठन कब तक किया जाएगा.

इसके जवाब में प्रभारी मंत्री ने बताया कि एसडीआरएफ के लिए वर्ष 2016 में 132 पदों का सृजन किया गया था. वर्तमान में झारखंड सशस्त्र बल के 66 जवान इसमें कार्यरत हैं. वहीं, संविदा के 66 कर्मियों का पद खाली है. पूर्णिमा नीरज सिंह ने मंत्री से कहा कि धनबाद जिले में अग्निशमन पदाधिकारी का पद लंबे समय से खाली है. प्रभार काम चलाया जा रहा है.

More News

रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026
बजट सत्र ब्रेकिंग- धनबाद के अस्पताल में शव रोकने पर सदन में हंगामा, विधायक रागिनी सिंह ने ...
तिथि : 13/03/2026
मईया सम्मान योजना : अभी भी कई लाभुकों का खाता क्यों है होल्ड ? क्या गड़बड़ी हुई की पैसा मई...
तिथि :
झारखंड के रजरप्पा में बंद पड़ी कोयला खदान में भीषण आग ,धुंए से लोग परेशान
तिथि : 21/04/2025
रांची के कोतवाली थाना का दारोगा महिला थाना से घुस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
तिथि : 28/02/2025
अजब-गजब : जो खुद हैं CBI चार्जसीटेड वो अब देखेंगे कार्मिक में स्थापना, प्रमोशन और आरोप का...
तिथि : 17/02/2025
दिल्ली में भगदड़ के बाद झारखंड में भी अलर्ट , महाकुम्भ को लेकर प्रमुख स्टेशन पर हो रही भीड़...
तिथि : 17/02/2025
महाकुंभ को लेकर रांची रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़, पांच महिला यात्री बेहोश, ट्रेन छूटने पर ह...
तिथि : 17/02/2025