धनबाद में वायु प्रदूषण से बढ़े अस्थमा, टीबी व कैंसर के मरीज, सांसत में जिंदगी

City: Dhanbad | Date: 12/03/2023
1263

समय न्यूज़ 24 डेस्क

धनबाद कोयलांचल में में तेजी से बढ़ते वायु प्रदूषण से आम लोगों की जिंदगी सांसत में है. प्रदूषण के कारण लोग अस्थमा, टीबी, कैंसर जैसी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं.

शहर के सरकारी अस्पतालों में टीबी, अस्थमा और कैंसर के लक्षण वाले मरीजों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है. इससे स्वास्थ्य विभाग भी सकते में है. सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि कैंसर पीड़ित मरीजों को बेहतर इलाज के लिए मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत अब तक 5 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है.
जीटा के महासचिव और पूर्व में प्रदूषण बोर्ड के सदस्य रहे राजीव शर्मा ने कहा कि धनबाद में वायु प्रदूषण के लिए मुख्य जिम्मेवार बीसीसीएल है. खुली खदानों से निकलने वाले धूलकण, गैस और कोयले की ढुलाई हाईवा से निकलने वाले धुएं से प्रदूषण का स्तर घटने की बजाय बढ़ता जा रहा है. अफसोस यह कि इसे रोकने के सभी उपाय फेल हैं. पहले शहर में प्रदूषण मॉनिटरिंग स्टेशन भी नहीं था. अब इसकी शुरुआत हुई है. इससे वायु प्रदूषण का स्तर पता चल सकेगा.
धनबाद में पिछले 5 माह में वायु प्रदूषण का स्तर दोगुना से भी ज्यादा बढ़ा है. इसका खुलासा झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के आंकड़ों से हुआ है. पर्षद ने शहर के 5 स्थानों बरटांड़, भगतडीह, बस्ताकोला सिंदरी और कुसुंडा में वायु प्रदूषण का स्तर (पीएम) 10 रिकॉर्ड किया है. आंकड़े के अनुसार, झरिया के भगतडीह की हवा सबसे अधिक प्रदूषित है जहां पीएम का औसत स्तर 467 माइक्रोन प्रतिघनमीटर तक पहुंच गया है.
धनबाद के सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने भी कोयलांचल में टीबी, अस्थमा और कैंसर के मरीजों कि संख्या में बढ़ोतरी की बात स्वीकार की है. कहा कि वायु प्रदूषण लोगों के फेफड़ों के साथ ह्रदय को भी डैमेज कर रहा है. हाल वर्षो में कैंसर के बढ़ते मरीजों को देखते हुए जिले में मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत मरीजों को 5 करोड़ से अधिक की राशि का भुगतान किया जा चुका है.

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026