मूलभूत सुविधा व रोजगार के साधन उपलब्ध है वही बसाये जायेंगें बागडिगी के लोग: रागिनी सिंह

City: Dhanbad | Date: 03/03/2023
1253

समय न्यूज़ 24 डेस्क

झरिया : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह शुक्रवार 03 मार्च को बागडिगी कोलियरी के हाडी पट्टी पहुंची। लोगों के समस्या को सुना। बबलू भगत ने कहा कि अगर हमलोगों को हटाना है तो सभी सुविधा व रोजगार के साथ एक ही जगह बसाया जाय। हमलोग झरिया विधानसभा में ही बसना चाहते है। लोगों की बाते सुनने के बाद रागिनी सिंह ने कहा कि प्रबंधन व आउटसोर्सिंग प्रबंधन लोगों को मनमाने तरीके के साथ हटाने नही देंगे। हम खुद वाहन के सामने खड़े हो जाएंगे। मेरे ऊपर चढ़ा कर ही बागडिगी पर परियोजना का वाहन चलेगा। जंहा मूलभूत सुविधा व रोजगार के साधन है वही पर लोगों को बसाया जाएगा। लोग झरिया विधानसभा में ही बसने की बात कर रहे है। इसका भी ख्याल रखा जाएगा। कहा कि प्रबंधन व निजी परियोजना के लोगों का मनमानी नही चलने देंगे। पूर्व में जब सुशी कंपनी का मनमानी नही चलने दिया तो ये पेटी कॉन्टेक्ट वाले का भी चलने नही देंगे। लोगों को हम पर भरोसा रखें व किसी दलाल के चक्कर में नही आये। क्षेत्र में कई दलाल भी सक्रिय है जो कई तरह का प्रलोभन देकर आपको हटने की बात करेंगे पर ऐसे लोगों के झांसे में नही आना है। मौके राजाराम पासवान, बबलू भगत, उमेश यादव, निर्मला देवी, शैलेंद्र सिंह, अनंत ओझा, अभिषेक पांडेय, रोहित बिंद, गोपाल चौधरी थे।

More News

बाबुडीह जंगल में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 22 हाइवा अवैध कोयला जब्त, 280 टन कोयला बीसीसीए...
तिथि : 29/07/2026
मुनीडीह में 32 वर्षीय बिशु बाउरी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पत्नी और नाबालिग बेटे पर लगाया...
तिथि : 28/07/2026
नाली निर्माण में भारी अनियमितता, ठेकेदार की लापरवाही से कीचड़ में तब्दील हुआ चौधरी मोहल्ला
तिथि : 25/07/2026
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026): धनबाद विधानसभा में बूथ संख्या 391 का कार्य सबसे पहले पूरा,...
तिथि : 22/07/2026
लोयाबाद में अवैध कोयले पर बड़ी कार्रवाई, दो स्थानों से 53 टन कोयला जब्त
तिथि : 17/07/2026
​झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन, कोयलांचल में शोक
तिथि : 14/07/2026
सिंदरी अनुमंडल कार्यालय में SDPO पीसी महतो ने किया पदभार ग्रहण
तिथि : 22/05/2026
बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने की थी साजिश: धनबाद स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत 3 शराब तस्क...
तिथि : 18/05/2026
तानों से परेशान होकर युवक ने की महिला की हत्या,
तिथि : 12/04/2026
पार्षद मधुमाला के आवेदन पर रेलवे अधिकारी जांच के लिए पहुँचे कतरास
तिथि : 12/04/2026