धनबाद मे शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास दुर्गा पूजा संपन्न कराने के लिए प्रभारी मंत्री ने जिला प्रशासन, पुलिस, पूजा समितियों व जनता के प्रति जताया आभार

City: Dhanbad | Date: 15/10/2021
1263

समय न्यूज़ 24 डेस्क

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री सह धनबाद के प्रभारी मंत्री माननीय बन्ना गुप्ता ने धनबाद जिले में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण तरीके से और हर्षोल्लास संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, पूजा समितियों के साथ-साथ धनबाद की जनता के प्रति आभार प्रकट किया है।
माननीय मंत्री ने कहा कि वैश्विक महामारी के कारण राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुरूप सभी पूजा समितियों ने अपने-अपने पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं के लिए मुकम्मल व्यवस्था की।
माननीय मंत्री ने दुर्गा पूजा के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा सुगम यातायात के लिए ट्राफिक व्यवस्था में किए गए परिवर्तन, हर प्रमुख चौक चौराहे पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, चौबीसों घंटे कार्यरत जिला कंट्रोल रूम, भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक, विभिन्न पूजा पंडालों में कोविड-19 टीकाकरण कैंप का आयोजन सहित अन्य व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन और सहयोग करने के लिए जनता के प्रति भी आभार प्रकट किया।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026