धनबाद- चन्द्रपुरा लाइन पर फिर से पटरी पर दौड़ेगी डीसी सवारी गाड़ी,चार साल से इस ट्रेन का परिचालन ठप था

City: Dhanbad | Date: 14/07/2021
1265

समय न्यूज़ 24

पूर्व मध्य रेल ने धनबाद की इस महत्वपूर्ण ट्रेन को चलाने की अनुमति मांगी थी जिसपर रेलवे बोर्ड ने मंजूरी की मुहर लगा दी है।  रेलवे  ने धनबाद-चंद्रपुरा पैसेंजर को बोर्ड की हरी झंडी मिलने की आधिकारिक घोषणा के साथ ही दो दिनों में ट्रेन चलाने की भी घोषणा की। धनबाद-चंद्रपुरा रेल मार्ग को 15 जून 2017 को भूमिगत आग के खतरे के कारण बंद कर दिया गया था। इस वजह से एक साथ 26 जोड़ी ट्रेनें रद हो गई थीं।बाद में फरवरी 2019 से दोबारा इस रेल मार्ग को चालू कर दिया गया।लगभग सभी ट्रेनों के चलने के बाद भी धनबाद-चंद्रपुरा पैसेंजर नहीं चली।अब चार साल से ज्यादा वक्त गुजरने के बाद रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन को फिर से चलाने की अनुमति दी। बुधवार को पूर्व मध्य रेल मुख्यालय से आदेश मिलते ही तिथि का एलान हो जाएगा।

गुलज़ार होंगे कतरास, चन्द्रपुरा समेत अन्य स्टेशन इन स्टेशन व हाल्ट में होगा ठहराव

कुसुंडा, बांसजोड़ा, सिजुआ, कतरासगढ़, सोनारडीह, फुलवारटांड़ व जमुनियाटांड़


More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026