गोमो रेल पुलिस ने मोबाईल चोरी के आरोप में युवक को भेजा जेल

City: Dhanbad | Date: 29/06/2021
1261

समय न्यूज़ 24 डेस्क

धनबाद/गोमो रेल पुलिस ने मंगलवार को मोबाईल चोरी के आरोप में धनबाद जिला के धनसार थाना क्षेत्र के बरमसिया निवासी दिनेश चंद्र शर्मा के 25वर्षीय पुत्र विष्णु शर्मा को जेल भेज दी.घटना के संबंध में बताया जाता है कि धनबाद मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में चालक पद पर कार्यरत गिरिडीह जिला जिला के सरिया थाना क्षेत्र के चिचाकी निवासी बंसी तुरी गया-आसनसोल ईएमयू से धनबाद कार्यालय जा रहा था.इस दौरान ट्रेन के गोमो पहुंचने पर एक युवक ने उसके शर्ट के पॉकेट से वीवो कंपनी का मोबाइल निकालकर भागने लगा.जिसके बाद भुक्तभोगी द्वारा शोर करने पर यात्रियों और ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों के सहयोग से गोमो रेलवे स्टेशन के पश्चमी छोर से पकड़ा गया.जिसके बाद उसे रेल थाना लाया गया एवं भुक्तभोगी बंसी तुरी के लिखित आवेदन पर पुलिस द्वारा कांड संख्या 7/21 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया.

ब्यूरो रिपोर्ट

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026