धनबाद - 3229 की जांच में सभी मिले कोरोना नेगेटिव

City: Dhanbad | Date: 29/06/2021
1280

समय न्यूज़ 24 डेस्क 

धनबाद जिले में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने तथा जांच के क्रम में मिलने वाले संक्रमित व्यक्तियों को उचित स्वास्थ्य प्रबंधन प्रदान करने के उद्देश्य से उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद, श्री उमा शंकर सिंह के निर्देश पर आज धनबाद रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर रैपिड एंटीजन टेस्ट, आरटी पीसीआर एवं ट्रू-नाट से 3229 व्यक्तियों की जांच की गई। 
इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि आज धनबाद रेलवे स्टेशन, विभिन्न हॉटस्पॉट, सेंट्रल अस्पताल, शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, टाटा जामाडोबा अस्पताल, एनएच-2 व चिरकुंडा चेकपोस्ट, निजी लैबोरेट्री व प्रखंडों में 3229 व्यक्तियों की कोरोना जांच की गई। उपायुक्त ने बताया कि आज रैपिड एंटीजन टेस्ट से 2094, आरटी पीसीआर से 592, ट्रू-नाट से 542, आइएनएएटी से एक व्यक्ति की जांच की गई। जांच के क्रम में सभी व्यक्ति कोरोना नेगेटिव मिले।
उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए जिले में लगातार टेस्टिंग जारी रहेगी।
ब्यूरो रिपोर्ट

More News

सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल का द्वितीय स्थापना दिवस आज, पूजा समारोह का आयोजन किया गया
तिथि : 29/10/2026
धनसार में CISF की बड़ी कार्रवाई: काली बस्ती ग्राउंड से 11 टन अवैध कोयला जब्त
तिथि : 28/10/2026
लोयाबाद: दुर्गा पूजा से पहले कल 7 घंटे रहेगी बिजली गुल, गणेशपुर अवर प्रमंडल ने जारी की शटड...
तिथि : 13/10/2026
कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग के यौन शोषण का आरोप
तिथि : 12/10/2026
भागाबांध: सौहार्द और शांति के साथ मनाएं दुर्गापूजा, ओपी में हुई शांति समिति की बैठक
तिथि : 04/09/2026
गांधी जयंती पर सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल में स्वच्छता अभियान आयोजित, बच्चों ने लिया स्व...
तिथि : 02/10/2026
कुस्तौर निवासी सुभम कुमार का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर
तिथि : 02/10/2026
केंदुआडीह पुलिस के सांध्य ड्राइव कार्रवाई से क्षेत्र के जुआड़ियों, शराबियों,मनचलों में मची ...
तिथि : 02/10/2026
खरिकाबाद में पर्यावरण समिति की आठवीं बैठक संपन्न, सामुदायिक निगरानी और स्वच्छता पर हुई चर्...
तिथि : 29/09/2026
धनबाद में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला फर्जीवाड़ा गिरोह बेनकाब, आरोपी पंकज गुप्ता ...
तिथि : 28/09/2026